
नई दिल्ली. ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) का धमाकेदार ट्रेलर सामने आने के बाद प्रभास के फैंस की नजरें अब फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं. फिल्म के ट्रेलर को भी ऑडियंस पसंद कर रही है. अब लग रहा है कि मेकर्स 600 करोड़ रुपए एक सही फिल्म बनाने में कामयाब होने वाले हैं, वरना टीजर देखकर हर कोई इस फिल्म की और किरदारों की आलोचना करने लगा था. लेकिन इस बड़े बजट में बनने वाली स्टारकास्ट का फीस भी काफी बड़ी है.
प्रभास की इस मस्टीस्टारर फिल्म का टीजर देख लोगों ने फिल्म पर कई तरह के सवाल खड़े किए थे. फिल्म के किरदारों का लुक दर्शकों का बिल्कुल पसंद नहीं आया था. बीते दिनों कृति सेनन के सीता के किरदार की भी खूब चर्चा हुई थी. हालांकि बदलाव के बाद जब फाइनली लोगों के सामने फिल्म का ट्रेलर आया तो लोगों ने उसे खूब पसंद किया. अब प्रभास के कंधे पर फिल्म को हिट कराने की जिम्मेदारी है.
14 साल में बनी फिल्म, पानी की तरह बहा पैसा, 1 जिद्दी पर डायरेक्टर ने रुकवा दी थी फिल्म की शूटिंग
प्रभास की हैरान करने वाली फीस
इस फिल्म में प्रभास राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म में ज्यादातर बड़े स्टार्स ही बतौर कास्ट साइन किए गए है. लेकिन सबसे मोटी रकम फिल्म से प्रभास ने ही वसूली है. बाहुबली के बाद एक बार फिर प्रभास धनुष बाण लेकर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. खबरे हैं कि आदि पुरुष बनने के लिए प्रभास ने अपनी फीस सीधे-सीधे 100 करोड़ बढ़ा दी है. इस पौराणिक फिल्म के लिए प्रभास ने 150 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है.
बाकी स्टारकास्ट ने ली इतनी फीस
सौ करोड़ से ज्यादा फीस की डिमांड करने वाले स्टार्स में अब प्रभास भी शामिल हो चुके हैं. उनके अलावा फिल्म की बाकी स्टार कास्ट ने भी बड़ी रकम वसूली है. लेकिन उसका प्रभास की फीस से जानकर आपके होश उड़ सकते हैं. सैफ अली खान आदि पुरुष में रावण की भूमिका में हैं. इस मायथॉलॉजिकल कैरेक्टर के लिए उन्हें 12 करोड़ रु. फीस मिली है. वहीं सीता की भूमिका के लिए कृति सेनन को 3 करोड़ रु. फीस दी जा रही है. लक्ष्मण बने सन्नी सिंह की फीस 1.5 करोड़ बताई जा रही है. ओम राउत के डायरेक्शन में बन रही इस बिग बजट फिल्म की लागत फिलहाल 600 करोड़ बताई जा रही है. मेकर्स को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment news., Kriti Sanon, Prabhas, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 19:47 IST








