UP: सपा प्रत्याशी ने अतीक अहमद के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, बोले- अखिलेश आते तो भी नहीं जीत पाता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज. प्रयागराज नगर निगम के चुनाव में समाजवादी पार्टी की करारी हार हुई है. सपा के मेयर उम्मीदवार ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हार का ठीकरा फोड़ा. मेयर के लिये सपा उम्मीदवार अजय श्रीवास्तव ने कहा कि मीडिया में अतीक अहमद से जुड़ी खबरें लगातार दिखाए जाने की वजह से करारी हार हुई. अतीक अहमद का मुद्दा इस चुनाव में बड़ा फैक्टर बना है. अतीक अहमद फैक्टर की वजह से मुस्लिम समाज में नाराजगी देखने को मिली. मुस्लिम समुदाय के लोग वोट डालने ही नहीं निकले.

सपा उम्मीदवार ने कहा कि मुस्लिम वोटों का जमकर बिखराव भी हुआ. आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम ने भी मुस्लिमों के वोट काटे साथ ही दूसरी पार्टियों को भी गए मुसलमानों के वोट मिले. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि अगर इस हालात में अखिलेश यादव भी यहां प्रचार करने के लिए आते तब भी पार्टी नहीं जीत पाती, हालांकि अखिलेश यादव का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें प्रयागराज के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा था.

उन्होंने कहा कि विपरीत हालात के बावजूद जिन एक लाख से ज्यादा लोगों ने वोट दिया उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं. समय कम मिलने को भी सपा के प्रत्याशी ने हार की बड़ी वजह बताया. कायस्थ समाज के आने वाले अजय श्रीवास्तव ने कहा इस लड़ाई में उनके समाज ने उनका भरपूर साथ दिया है. अजय श्रीवास्तव ने अपने समाज का भी आभार जताया है.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

आपको बता दें कि नगर निगम प्रयागराज में एक बार फिर से कमल खिला है. बीजेपी प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को बड़ी जीत मिली है. बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी ने 129394 वोटों से सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव को हराया. उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को 235636 वोट मिले जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव को 106242 वोट मिले हैं.

Tags: Allahabad news, UP Nagar Nikay Chunav, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें