
विक्रम कुमार झा, पूर्णिया. बढ़ती गर्मी से इन दिनों हर कोई परेशान है. आदमी, जानवर, पशु, पक्षी सभी को गर्मी की सितम झेलनी पड़ रही है. बात करें पूर्णिया की तो यहां भी लू चल रही है. सुबह में ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से उपर रहता है. ऐसे में पूर्णिया में एक चूहे की प्यास बुझाने का बहुत ही प्यारा वीडियो सामने आया है. जिसमें गर्मी में दो-तीन चूहे प्यास बुझा रहे हैं. यह वीडियो एक किराना दुकान की है. दुकानदार दिनेश पंडित ने कहा कि गर्मी की बढ़ती तपिश के कारण चूहा दुकान पर आकर पानी पीकर रोजाना जाते हैं, लेकिन अब तक किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है.
चूहे रोज आते हैं दुकान पर, बुझाते हैं अपनी प्यास
दुकानदार दिनेश पंडित ने आगे बताया कि एक तरफ बढ़ती गर्मी को लेकर मौसम विभाग लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. तो वहीं पूर्णिया में अगले दिनों तक लू चलने को लेकर भी लोगों को सतर्क किया गया है. वही लोग गर्मी में निजात पाने के लिए पानी, एसी, पंखा सहित अन्य चीजों का इस्तेमाल कर रहें हैं. लेकिन अगर बात जानवर की की जाए तो उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसी क्रम में गर्मी की प्यास और तलब बुझाने के लिए चूहे दुकान पर पहुंचते हैं. गर्मी में पहुंचकर उनके द्वारा साफ सफाई किए हुए तराजू और बटखड़े पर गिरे पानी को मिनटों तक पीकर अपनी प्यास बुझा कर चला जाता है.
लोगों को को खूब भा रहा है ये दृश्य
हालांकि चूहे का पानी पीते वीडियो देखकर दुकानदार और दुकान पर बैठे लोगों ने भी चूहे की जमकर तारीफ की. कहा कि गर्मी में प्यास बुझाने की जरूरत सभी जीव जंतु को होती है. इसलिए वह रोजाना दुकान पर आकर पानी पीते हैं और चले जाते हैं. इस दौरान दुकान में रखे किसी सामान को नुकसान भी नहीं पहुंचाते है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 18:42 IST









