
हाइलाइट्स
फरवरी में गुरु ग्रह के 12 नए चंद्रमा खोजे गए थे जिससे उनकी संख्या 95 हो गई थी.
तब से गुरु शनि से आगे निकल कर सबसे अधिक चंद्रमा वाला ग्रहबन गया था.
अब शनि के 62 नए चंद्रमा मिलने से शनि ने पहला स्थान फिर से हासिल कर लिया है.
पृथ्वी पर अंतरिक्ष विज्ञान ने पिछले कुछ दशकों मे बहुत उन्नति की है. हमारी उन्नत टेलीस्कोप तकनीक गहरे अंतरिक्ष में और ज्यादा बेहतर जानकारी निकालने में सक्षम हुई है. ऐसे में कहा जाए कि हाल ही में हमारे खगोलविदों ने शनि ग्रह के कुछ और चंद्रमा के होने की पुष्टि की है और इससे तीन महीने पहले गुरु ग्रह के नए चंद्रमाओं के होने की पुष्टि की थी, तो किसी को भी हैरानी तो होगी ही. खबर यही है कि नए चंद्रमाओं की खोज हुई है और तीन महीने पहले ही गुरु के भी कुछ चंद्रमाओं की खोज हुई थी. लेकिन आखिर यह अचानक कैसे हुआ यानि इसमें इतना समय कैसे लग गया यह भी एक सवाल है.
62 नए चंद्रमा खोजे गए शनि के
हाल ही में खगोलविदों ने शनि के छल्ले के पास 62 चंद्रमाओं की खोज की है जिससे ना केवल उसके चंद्रमाओं की कुल संख्या सौ से ज्यादा, 145 हो गई है बल्कि वह अब सबसे ज्यादा चंद्रमाओं वाला ग्रह भी बन गया है. इससे भी रोचक बात यह है कि तीन महीने पहले यानि फरवरी में ही गुरु ग्रह के 12 नए चंद्रमा खोजे गए थे जिससे उसके चंद्रमाओं की संख्या 95 हो गई थी और वह तब सबसे ज्यादा चंद्रमाओं वाला ग्रह बन गया था.
किसने खोजे इतने सारे चंद्रमा
इतने सारे चंद्रमाओं की खोज खगोलविदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने की थी जिसकी अगुआई एकेडमिया सिनिका इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिस्क के पोस्टडोक्टोरल फैलो एडवर्ड एश्टन ने की थी. इन चंद्रमाओं की खोज के लिए शिफ्ट एंड स्टैक की पद्धति का उपयोग किया गया था.
किस टेलीस्कोप के आंकड़ों का अध्ययन
इससे पहले शनि के चंद्रमाओं की संख्या 83 थी और इस नई तकनीक का उपयोग पहली बार शनि ग्रह पर किया गया है. जबकि इससे पहले शोधकर्तों ने यूरोनस और नेप्च्यून ग्रहों पर उनके चंद्रमाओं की खोज करने का प्रयास किया था. शोधकर्ताओं ने इसके लिए हवाई के मौनाकेया शीर्ष पर स्थित कैनेडा-फ्रांस-हवाई टेलीस्कोप के 2019 से 2021 के बीच के तीन घंटे के दरमियान लिए गए आंकड़ो का उपयोग किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Earth, Jupiter, Moon, Research, Solar system
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 12:54 IST








