LIVE Shiggaon Karnataka Election 2023: शिगगांव सीट पर बीजेपी के CM उम्‍मीदवार बसवराज बोम्‍मई ने लगाया जीत का चौका, कांग्रेस को दूसरे नंबर पर धकेला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

CM बसवराज बोम्‍मई के प‍िता एसआर बोम्‍मई भी रहे चुके हैं प्रदेश के सीएम
परंपरागत सीट में शुमार बसवराज बोम्‍मई की श‍िगगांव व‍िधानसभा सीट
इस सीट से CM बोम्‍मई लगा चुके जीत की हैट्र‍िक, 2008, 2013 और 2018 के चुनाव

LIVE Shiggaon Karnataka Election 2023: कर्नाटक व‍िधानसभा (Karnataka Assembly Election 2023) की हावेरी ज‍िला अंतर्गत श‍िगगांव व‍िधानसभा सीट (Shiggaon Assembly) सबसे हॉट और खास मानी जा रही है. इस सीट पर कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई (Basavaraj Bommai) चौथी बार चुनावी समर में उतरे हैं. इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के पठान यासिर अहमद खान (Pathan Yasir Ahmed Khan) और जेडीएस के शश‍िधर चन्नबसप्पा यलीगर (Sashidhar Channabasappa Yaligar) के बीच रहा है. कांंग्रेस के पठान को दूसरे नंबर पर धकेलते हुए जीत दर्ज की है.

बताते चलें कि बसवराज बोम्‍बई भाजपा (BJP) के ट‍िकट पर लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं. सीएम बसवराज बोम्‍मई 2008 से लगातार 3 चुनाव जीतकर हैट्र‍िक लगा चुके हैं. इस बार सीएम बसवराज बोम्‍मई ने यहां से चौका लगाया है. और उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के पठान यासिर अहमद खान से ही रहा है.

Karnataka Election 2023: शिगगांव सीट पर ट‍िकी BJP की साख, CM बसवराज बोम्‍मई चौथी बार चुनावी दंगल में उतरे

सीएम बसवराज बोम्मई ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जनता दल (सेक्‍युलर) से की थी. इसके बाद वह फरवरी 2008 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे. वहीं, 28 जुलाई 2021 को उन्‍होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली ज‍िसको ‘गेटवे टू द साउथ’ भी कहा जाता है. उनके पिता एस.आर बोम्मई (S. R. Bommai) भी कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री के रूप में ज‍िम्‍मेदारी संभाल चुके हैं. बसवराज बोम्मई को बी एस येदियुरप्पा (B S Yeddyurappa) के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद विधायक दल का नेता चुना गया. वे लिंगायत समुदाय (Lingayat community) के कद्दावर नेता भी माने जाते हैं.

इस बीच देखा जाए तो कर्नाटक में 17 फीसदी आबादी लिंगायत समुदाय की है जोकि राजनीत‍िक उलटफेर में अपना काफी वर्चस्‍व रखती है. राज्‍य की करीब 30 फीसदी सीटों पर ल‍िंगायत समुदाय अपनी निर्णायक भूमिका निभाता है.

बसवराज बोम्मई शिगगांव से लगातार 2008, 2013 और 2018 के व‍िधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं. उन्‍होंने प‍िछला 2018 का चुनाव कांग्रेस के सय्यद अज़ीपीर एस खादरी को 9,265 वोटों के अंतराल से मात देकर जीता था. बोम्मई 1998 से लेकर 2008 तक एमएलसी भी रहे हैं. साल 2008 में उन्‍होंने अपना पहला व‍िधानसभा चुनाव लड़ा था और पहली बार व‍िधायक न‍िर्वाच‍ित हुए थे.

Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे