पारे का सितम! पिछले 2 दिनों में लगाई में 5 डिग्री की छलांग, 45.3 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरेश पारीक/चूरू : चूरू में अब तापमान आंख दिखाने लगा है, पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, सुबह सूर्योदय के बाद से ही तपीस तेज हो गई दोपहर बाद गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में कैद हो गए, शाम तक लोगों को राहत नहीं मिल पाई, गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से बाहर न निकले.

मौसम विशेषज्ञों की माने तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.2दर्ज किया गया वहीं शुक्रवार को तापमान ने छलांग लगाई और अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया है, गर्मी के चलते हैं आमजन ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए दोपहर को शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, जूस की दुकानों पर राहगीर गला तर करते हुए नजर आए.

कूलर पंखे हुए फेल
बढ़ते तापमान के चलते हैं अस्पताल में आउटडोर भी बढ़ने लगा है इन दिनों अस्पताल में उल्टी दस्त जी मिचलाने सिर दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं. चिकित्सकों ने दोपहर में घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है. चिकित्सकों ने दोपहर के समय बच्चों को घर से बाहर नहीं निकालने की नसीहत दी है और तो और अब कूलर पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 12:53 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे