LIVE Kolar Karnataka Election 2023: कोलार सीट पर मतगणना जारी, कांग्रेस-JDS के बीच कांटे की टक्‍कर, जानें ताजा रुझान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


LIVE Kolar Karnataka Election 2023: कर्नाटक व‍िधानसभा चुनावों (Karnataka Assembly Election) में कोलार ज‍िला व संसदीय क्षेत्र (Kolar) अंतर्गत आने वाली कोलार व‍िधानसभा सीट (Kolar Assembly) बेहद हॉट बनी हुई है. इस सीट पर हर क‍िसी की नजर ट‍िकी है. कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने में कोलार सीट का कनेक्‍शन रहा है.

राहुल गांधी ने प‍िछले चुनाव में मोदी सरनेम को लेकर बयान द‍िया था ज‍िस पर सूरत कोर्ट ने उनको दोषी करार द‍िया था. और उनकी सदस्‍यता समाप्‍त हो गई. इसके बाद यह सीट खासी चर्चा का व‍िषय बन गई. कांग्रेस ने इस सीट से कोथुर जी. मंजुनाथ (Kothur G Manjunath) को मैदान में उतारा है. 2018 में मंजुनाथ मुलबगल सीट (एससी सुरक्ष‍ित) से चुनाव लड़ने के दौरान फर्जी जात‍ि प्रमाण-पत्र को लेकर व‍िवादों में आये थे.

Karnataka Assembly Election 2023: कोलार पर ट‍िकी सबकी न‍िगाहें, कांग्रेस ने व‍िवादों में रहे मंजुनाथ पर खेला बड़ा दांव, द‍िलचस्‍प होगा मुकाबला

इस बार कोलार व‍िधानसभा सीट (Kolar Assembly) से जेडीएस ने भी सीट‍िंग व‍िधायक के श्रीनिवास गौड़ा (K.Srinivasa Gowda) की ट‍िकट काटकर सी.एम.आर. श्रीनाथ (C.M.R. SRINATH) को चुनावी समर में उतारा है. भाजपा ने आर वर्तुरु प्रकाश (R Varthur Prakas) और
आम आदमी पार्टी ने जमील अहमद. एन (JAMEEL AHAMED N) को उतारा है. इस सीट पर मुकाबला बेहद ही द‍िलचस्‍प और कांटे की टक्‍कर का बना हुआ है. 10 मई को हुए मतदान की ग‍िनती शुरू हो गई है और शुरुआती रूझान आने लगे हैं. थोड़ी देर में सीट पर पर‍िणाम घोष‍ित हो जाएंगे. सीट पर पल-पल की अपडेट जानने के ल‍िए हमारे साथ जुड़े रहें.

साल 2018 में जेडीएस और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा था. जेडीएस के के श्रीनिवास गौड़ा (K.Srinivasa Gowda) को 82,788 (46%) वोट म‍िले थे जबक‍ि कांग्रेस के सैयद ज़मीर पाशा को दूसरे स्थान पर रहते हुए 38,537 (22%) वौट ही हास‍िल हुए थे. कांग्रेस प्रत्‍याशी कोथुर जी. मंजूनाथ साल 2015 में जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद में आए थे. फर्जी प्रमाण पत्र के लिए कोर्ट के आदेश के कारण उन्हें 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाग लेने से इनकार कर दिया गया था. मुलबगल एससी सुरक्ष‍ित सीट है. इसल‍िए कांग्रेस ने मंजूनाथ को कोलार से प्रत्‍याशी उतारा गया है.

Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे