
फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश में शनिवार को नगर निकाय चुनाव 2023 (UP Nikay Chunav-2023) में चुनावी नतीजे घोषित हो रहे हैं. शनिवार को चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुले गया. किसे मिलेगी, किसके हाथ लगेगी मायूसी, सुबह 8 बजे से रुझान आने लग गए हैं.बता दें कि फिरोज़ाबाद में तिलक नगर वार्ड से भाजपा की पूनम शर्मा निर्विरोध चुना गया है.
फिरोजाबाद में मेयर चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मसरूर फातिमा को मैदान में उतारा है. बहुजन समाज पार्टी की तरफ से रुखसाना बेगम, भाजपा की कामिनी राठौर और कांग्रेस की ओऱ से नुजहत मैदान में हैं. फिरोजाबाद में मेयर चुनाव में मुस्लिम वोटरों की भूमिका काफी अहम रही है. ऐसे में देखना होगा कि कौन यहां पर बाजी मारेगा. तीन पार्टियों ने यहां पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि भाजपा ने हिंदू नेता को वोट दिया है.
फिरोजाबाद समाजवादी पार्टी का गढ़ माना गया है. ऐसे में सपा और बसपा दोनों मुस्लिम वोटरों पर भरोसा किया था. क्योंकि इनके प्रत्याशी मुस्लिम समुदाय से हैं. लेकिन बड़ी बात है कि वोटों का बिखराव भी तय है. इसे बीजेपी को फायदा हो सकता है. बता दें कि फिरोजाबाद सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है.
यूं तो फिरोजाबाद नगर निगम की स्थापना साल 2016 में हुई थी और 2017 चुनाव में बीजेपी की नूतन राठौर यहां से जीती थी. गौर करने वाली बात है कि 2017 के बाद से इस इलाके में सांसद से लेकर विधायक का चुनाव भाजपा जीतती आ रही है. फिरोजाबाद में एक नगर निगम, चार नगर परिषद और दो नगर पंचायत हैं. इस सीट पर 4 मई को वोट डाले गए थे और अब 13 मई यानी आज नतीजें घोषित हो रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CM Yogi, Nagar nikay chunav, UP Nagar Nikay Chunav
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 06:48 IST








