
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 13 May 2023)
आज दिन शुभ रहेगा. आप स्नेहीजनों, आत्मीयजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कामों में व्यस्त रहेंगे. मित्रों की ओर से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा. बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा. किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. संतान से लाभ होगा.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 13 May 2023)
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा. आज आप नए कामों का आयोजन कर पाएंगे. नौकरी करने वालों एवं प्रोफेशनल्स के लिए दिन अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी. पुराने छुटे हुए काम के पूरा होने की संभावना है. पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है. गृहस्थ जीवन में भी आपका वर्चस्व एवं माधुर्य बढ़ेगा. उपहारों एवं मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 13 May 2023)
मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों से भरा रहेगा. शारीरिक रूप से थकान होने और आलस्य के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा. पेट दर्द से परेशानी होगी. धन का अपव्यय होगा. व्यवसाय में बाधाएं होंगी. सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा. संतान की चिंता रहेगी. सरकारी कामों में बाधाएं आएंगी. आज किसी भी काम का आरंभ ना करें और विरोधियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 01:10 IST








