कर्नाटक: BJP तोड़ेगी 38 साल का रिकॉर्ड या कांग्रेस करेगी वापसी; जेडीएस बनेगी किंगमेकर! नतीजे कुछ घंटों में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी को शनिवार को होने वाली मतगणना को लेकर भारी उत्सुकता और बेचैनी है. इस बार चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन सत्ता की चाबी किसके हाथ लगती है, यह तो शनिवार को ही साफ होगा. राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बसवराज बोम्मई, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार तथा जद (एस) के एच डी कुमारस्वामी सहित कई अन्य बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह 8 बजे शुरू होगी और चुनाव अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि राज्य के भावी राजनीतिक परिदृश्य की तस्वीर दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगी. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य भर में, विशेषकर मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘‘रिकॉर्ड’’ मतदान दर्ज किया गया था. ऐसे में जब ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़े मुकाबले का पूर्वानुमान जताया गया है, दोनों दलों के नेता नतीजों को लेकर ‘बेचैन’ लग रहे हैं, जबकि जद(एस) त्रिशंकु जनादेश की उम्मीद लगा रहा है ताकि उसे सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का मौका मिल सके.

Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें