
हाइलाइट्स
अपने सारे अच्छे फीचर्स ब्लू सब्सक्राइबर्स को दे रहा है ट्विटर.
ट्विटर पर खुद को सेफ रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी.
पासवर्ड और पर्सनल जानकारी को लेकर रहें सतर्क.
नई दिल्ली. एलन मस्क ने जबसे ट्विटर की कमान अपने हाथ में ली है, तब से ही ट्विटर जीवी एक रोलरकोस्टर राइड पर चल रहे हैं. ‘वेरिफिकेशन एलिटिस्म की निशानी है’ से लेकर ‘वेरिफिकेशन चाहिए तो पैसा दो’ तक… जनता सब देख चुकी है. मैसेज के जरिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन करने का आसान और सबसे सेफ ऑप्शन अब ट्विटर ब्लू वालों के पास है. और तो और अभी लॉन्च हुआ मैसेज एंड टू एंड एन्क्रिप्शन भी केवल ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए एक्सक्लूसिव है.
पर कुछ तरीके ऐसे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप ट्विटर पर खुद को सेफ रख सकते हैं. इसमें आप अपने अकाउंट को भी और खुद को भी सुरक्षित रख सकते हैं.
अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?
– एक ऐसा पासवर्ड इस्तेमाल करें जिसे आप किसी और वेबसाइट पर इस्तेमाल नहीं करते हैं.
– समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहें.
– टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें. आपके पास ऑथेंटिकेटर ऐप और सिक्योरिटी की से अपने अकाउंट को डबल प्रोटेक्ट करने का ऑप्शन है.
– पासवर्ड रीसेट करने के लिए अपने ईमेल पर या फोन पर SMS के जरिए रीसेट लिंक या कोड मंगाने का ऑप्शन चुनें. इसके लिए जिस ईमेल का आप इस्तेमाल करेंगे, उसका पासवर्ड भी यूनीक रखें.
– किसी भी लिंक पर अपना लॉगिन इंफॉर्मेशन डालने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपने twitter.com ही खोला है.
– फॉलोअर बढ़ाने या ट्विटर से आपको पैसे दिलाने का दावा करने वाली थर्ड पार्टी के साथ अपना ID पासवर्ड शेयर न करें. न ही उन्हें खुद को वेरिफाई करने दें.
– ये सुनिश्चित करें कि जिस भी डिवाइस पर आप ट्विटर चलाते हैं उसके सारे सॉफ्टवेयर्स अपडेटेड हों.
खुद को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?
– अपनी पर्सनल जानकारी ट्विटर पर शेयर करने से बचें. पर्सनल जानकारी जैसे फोन नंबर, ईमेल आईडी, लोकेशन आदि ट्विटर पर शेयर न करें.
– डीएम में भी जितना हो सके अपना नंबर देने से आपको बचना चाहिए. हालांकि, ट्विटर पर जब आप कोई शिकायत दर्ज करते हैं तो कंपनियां डीएम पर आपका नंबर मांगती हैं.
– इस बात का ध्यान रखें कि आपके मैसेज एन्क्रिप्टेड नहीं हैं, यानी आप जो भी बातें कर रहे हैं उसका डेटा ट्विटर के पास सेव हो रहा है. इसलिए कोई ऐसी बात मैसेज में न करें जो आपको मुसीबत में डाल सकता हो.
तो एलन मस्क भले ही मुश्किलें बढ़ाएं, भले ही वो हर सुविधा और सिक्योरिटी फीचर के लिए ‘पहले पैसे’ का राग छेड़ें, आपको निराश नहीं होना है. एग्जिस्टिंग सेटअप में भी आप ट्विटर पर खुद को और अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Elon Musk, Tech News in hindi, Twitter, Twitter Blue Tick
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 23:00 IST








