पटना से उड़ा उत्पाद विभाग का ड्रोन छपरा में हुआ क्रैश, पता लगाने में विभाग के छूटे पसीने, इनाम हुआ घोषित….

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संतोष कुमार गुप्ता/ छपरा. शराब के धंधेबाजो की तलाश में पटना से उड़ा ड्रोन छपरा के पास क्रैश हो गया है. उत्पाद विभाग का यह ड्रोन 4 मई को ही पटना से उड़ा था और छपरा के जान टोला के पास क्रैश हो गया. उत्पाद विभाग इस ड्रोन को गुपचुप तरीके से खोज रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद उत्पाद विभाग ने इस ड्रोन के बारे में जानकारी देने वाले लोगों को इनाम देने की घोषणा की है. ड्रोन वापस लाने वाले को 25 हजार तक की इनाम की घोषणा की गई है.

ड्रोन शक्तिशाली होने के साथ 100 किमी दूर तक का ले सकता है तस्वीर

बताया जा रहा है कि ड्रोन काफी शक्तिशाली है और 100 किलोमीटर दूर तक उड़ान भर सकता है. छपरा के पास ड्रोन के क्रैश होने के बाद उत्पाद विभाग की टीम लगातार ड्रोन की तलाश कर रही है. उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि ड्रोन काफी शक्तिशाली है और 100 किलोमीटर दूर तक जाकर लाइव तस्वीरें भेज सकता है. ड्रोन का अंतिम लोकेशन छपरा के पास दिखाई पड़ा था और उसके बाद यह क्रैश हो गया. जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम दियारा में तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक रूम का कोई सुराग नहीं मिला.

ड्रोन की जानकारी देने वाले को मिलेगा 25 हजार इनाम

उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग ने अब क्रैश हुए ड्रोन की जानकारी देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है. इनाम की राशि 25 हजार रखा गया है. उन्होंने बताया कि आशंका है कि खिलौना समझकर कोई इसे घर उठाकर ले गया है. इधर, इलाके में स्थानीय लोग भी ड्रोन की तलाश कर रहे हैं. अशोक कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग से सूचना मिलने के बाद लोग भी घूम-घूम कर इलाके में इसे ढूंढ रहे हैं. जिस इलाके में ड्रोन गिरा है, वहां काफी जंगल है और ड्रोन बंद हो गया है. जिसके कारण खोजने में दिक्कत हो रही है.

Tags: Bihar News, Saran News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें