कर्नाटक में जेडीएस से गठबंधन करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश ने बताई क्‍या है संभावनाएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव ( Karnataka Assembly Election 2023) के नतीजों और उसके बाद की परिस्थितियों में क्‍या कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जनता दल (सेक्‍युलर) से गठबंधन करेगी? इस सवाल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जनता दल (सेक्युलर) ‘विघटित’ हो जाएगा. उन्‍होंने कहा कि एचडी कुमारस्वामी की पार्टी के साथ गठबंधन सरकार की कोई गुंजाइश नहीं है.

जयराम रमेश की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब जद (एस) ने पूर्व प्रवक्ता तनवीर अहमद द्वारा दिए गए बयान से खुद को अलग कर लिया था, जिन्होंने पहले दावा किया था कि उनकी पार्टी ने पहले ही तय कर लिया था कि वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों से पहले किसके साथ गठबंधन करेगी.
समाचार एजेंसी एएनआई से चर्चा में जयराम रमेश ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि जेडीएस बिखर जाएगा. इस बार मुझे नहीं लगता कि जेडी (एस) के साथ गठबंधन सरकार की कोई गुंजाइश है.

कर्नाटक के बाद 2024 में कांग्रेस के लिए दिल्‍ली का दरवाजा खुला है
इससे पहले तनवीर अहमद ने कहा था कि हम किसके साथ सरकार बनाने जा रहे हैं, यह बात हम उचित समय पर जनता के सामने घोषित करेंगे. हालांकि पार्टी के अन्‍य नेता सीएम इब्राहिम ने कहा कि अहमद अब प्रवक्‍ता नहीं हैं, उनके दावे और टिप्‍पणियां निराधार हैं. जेडीएस शनिवार को आने वाले नतीजों का इंतजार करेगी. गौरतलब है कि कांग्रेस को कर्नाटक में पूर्ण बहुमत मिलने की उम्‍मीद है तो दूसरी तरफ कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी भी हुई है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की हार के बाद, 2024 में कांग्रेस के लिए दिल्ली का दरवाजा खुला है. इधर, जेडीएस नेता कुमारस्‍वामी ने कहा कि हम ‘किंग’ की भूमिका में होंगे.

Tags: Assembly election, Congress, Jairam ramesh, JDS, Karnataka Assembly Election 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें