सफेद ग्रेवी में बनाएं मलाई पनीर कोरमा, स्वाद की हर कोई करेगा तारीफ, आसान है रेसिपी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मलाई पनीर कोरमा काफी पसंद की जाने वाली सब्जी है.
कम मिर्च-मसाला होने से बच्चे भी मलाई पनीर कोरमा पसंद करते हैं.

मलाई पनीर कोरमा रेसिपी (Malai Paneer Korma Recipe): लंच या डिनर के लिए मलाई पनीर कोरमा एक बेहतरीन फूड डिश है. किसी खास मौके पर अक्सर मलाई पनीर कोरमा को बनाया जाता है और इसे पसंद करने वालों की लंबी फेहरिस्त है. मलाई पनीर कोरमा में ज्यादा तीखे मसाले नहीं पड़ते हैं, ऐसे में इसे कम मसालेदार सब्जी खाने वाले लोग भी काफी पसंद करते हैं. वाइट ग्रेवी में तैयार होने वाली मलाई पनीर कोरमा की सब्जी को आसानी से घर पर भी तैयार किया जा सकता है. आप भी अगर कम तीखा खाना पसंद करते हैं तो लंच या डिनर में मलाई पनीर कोरमा बना सकते हैं.

मलाई पनीर कोरमा एक स्वादिष्ट सब्जी है जो बच्चों के बीच भी काफी लोकप्रिय है. टेस्टी मलाई पनीर कोरमा को आप अगर घर पर बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी की विधि का पालन कर बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जान लेते हैं मलाई पनीर कोरमा बनाने की आसान विधि.

इसे भी पढ़ें: दिन में भूख लग आई है तो झटपट बनाएं चटपटी भेल पुरी, मिलेगा लाजवाब स्वाद, 10 मिनट में होगी तैयार

मलाई पनीर कोरमा बनाने के लिए सामग्री
पनीर कटा – 2 बाउल
प्याज – 3
काजू – 1/2 कप
काली मिर्च साबुत – 1 टी स्पून
बड़ी इलायची – 2
हरी मिर्च – 3-4
दही – 1 बाउल
दूध – 1 गिलास
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
ऑरगैनो – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
लहसुन कलियां – 10-15
हरी इलायची – 2-3
देस घी – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

मलाई पनीर कोरमा बनाने की विधि
स्वादिष्ट मलाई पनीर कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, लहसुन और अदरक के टुकड़े काट लें. अब एक बड़े बर्तन में 1 गिलास पानी डालें और गैस पर गर्म करने के लिए रख दें. पानी में कटी प्याज, अदरक और लहसुन को डालकर धीमी आंच पर उबालें. बर्तन में हरी मिर्च, बड़ी और छोटी इलायची भी डालें. इसमें काली मिर्च भी डालकर 20-25 मिनट तक उबलने दें, जब तक कि प्याज अच्छे से नरम न हो जाए.
जब सभी चीजें अच्छे से उबल जाएं तो गैस बंद कर दें और पानी निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडी होने के बाद सारी सामग्री को मिक्सर जार में डालें. इसमें फ्रेश दही भी मिलाएं और पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अब तैयार पेस्ट को एक बड़ी बाउल में निकाल लें.

अब एक कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. घी पिघलने के बाद उसमें काजू और प्याज का पेस्ट डाल दें. आप चाहें तो प्याज का पेस्ट तैयार करते हुए ही काजू भी मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं. कुछ देर पकाने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और स्वादानुसार नमक डालकर ढककर पकाएं. लगभग 10 मिनट तक ग्रेवी को हल्की आंच पर पकाएं और एक दो बार उसे चला लें.

इसे भी पढ़ें: मीठा खाने का मन है तो बनाएं मैंगो बर्फी, स्वाद भुलाए नहीं भूलेगा, सीख लें बनाने का आसान तरीका

जब ग्रेवी ठीक से तैयार हो जाए तो उसमें दूध और थोड़ा सा पानी डालकर दोबारा उबालें. दूध डालने से ग्रेवी क्रीमी और रिच हो जाएगी और इसका रंग सफेद हो जाएगा. जब ग्रेवी में उबाल आ जाए पनीर क्यूब्स डाल दें और ग्रेवी के साथ अच्छे से मेरिनेट करते हुए 5 मिनट तक पकाएं. इससे पनरी के अंदर ग्रेवी का फ्लेवर पूरी तरह से उतर जाएगा. इसके बाद गैस बंद कर दें. स्वाद से भरपूर मलाई पनीर कोरमा की सब्जी बनकर तैयार है.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें