Bokaro News : देश के 5 ज्योतिर्लिंग के करना चाहते हैं दर्शन…. तो रेलवे दे रहा आपको यह सुविधा, जल्दी करें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कैलाश कुमार/ बोकारो. बोकारो रेलवे स्टेशन से 20 मई को भारत गौरव ट्रेन शुरू हो रही है. इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा लोगों को इन गर्मियों में 5 ज्योतिर्लिंग और अन्य स्थानों के दर्शन का लाभ मिलेगा. रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार और बोकारो यूनिट इंचार्ज मंटू कुमार ने बताया कि आईआरसीटीसी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते. भारतीय रेलवे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 33 प्रतिशत का रियायत दे रहा है.

इस यात्रा में बोकारो समेत अन्य क्षेत्रों की यात्री भी ट्रेन पकड़ सकते हैं. जैसे कोलकाता, वर्धमान, बोलपुर, शांतिनिकेतन, रामपुरहाट, पाकुड़, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, जमालपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, आरा , बक्सर होकर दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से से सवार हो सकते हैं.

इस ट्रेन से मुख्य तीर्थ स्थलों में भी पहुंच सकेंगे
यह ट्रेन उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका के नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक स्थित त्रिंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश स्टैच्यू ऑफ यूनिटी शिर्डी शनि सिंगनापुर मंदिर के दर्शन कर कर वापस लौट जाएंगे. इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए यात्रियों के लिए विशेष तीन प्रकार के क्लास में व्यवस्था की गई. जिनमें स्लीपर का शुल्क प्रति व्यक्ति 20060 है. वही थर्ड एसी के लिए उसका शुल्क 31800 प्रति व्यक्ति है. वही सेकंड एसी का शुल्क 41600 है. इस यात्रा में होटल में रहने की सुविधा, खाना , नाश्ता, गाइड, मेडिकल बस की व्यवस्था तथा सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था दी जाएगी.

Tags: Bokaro news, Jharkhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें