दिल्ली-NCR में बनेंगे तीन और नए एक्सप्रेसवे, UP, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के इन शहरों की घट जाएगी दूरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोगों को मोदी सरकार (Modi Government) साल 2028 तक तीन और नए एक्सप्रेसवे (Expressways in Delhi) देने के प्लान पर काम शुरू कर दिया है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport & Highways) और एनएचएआई (NHAI) मिलकर नया प्लान तैयार कर रही है. एनएचएआई के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में सफर को और आसान बनाने के लिए यह प्रोजेक्ट अब तक के सारे प्रोजेक्ट से कारगर साबित होगा. इस प्लान के तहत नेशनल हाईवे को एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तर्ज पर दिल्ली के बगल-बगल नया एनसीआर रिंग एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. एनएचएआई ने दावा किया है कि इसके बन जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर में आने वाले हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, बागपत, मेरठ, सोनीपत, पानीपत, फरीदबाद, गुरुग्राम से लेकर पूरा हरियाणा, आधा पंजाब, राजस्थान के कई शहरों की दूरी कम हो जाएगी.

दिल्ली में तीन नए एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद आगरा में ताजमहल का दीदार और मथुरा और वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण का पूजा-पाठ कर एक दिन में दिल्ली लौट आ जाएंगे. एनएचएआई अब राजधानी में दिल्ली-एनसीआर रिंग एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है. यह एक्सप्रेसवे ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरह ही होगा. इस एक्सप्रेसवे को दिल्ली के सिंधु बॉर्डर से जोड़ने का प्लान है. एक्सप्रेसवे फरीदाबाद नोएडा गाजियाबाद होते हुए दिल्ली में प्रवेश करेगा. इसी एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 60 किलोमीटर लंबा जेवर एयरपोर्ट से एनएच 9 तक एक हाईवे बनाया जाएगा. यह हाईवे दिल्ली-एनसीआर को हापुड़ और बुलंदशहर से और नजदीक करेगा.

delhi-NCR Ring Expressway, Delhi to jaipur distance, Eastern Western Peripheral Expressway, NHAI, Hapur, Bulandshahr, Ghaziabad, Noida, Greater Noida, Dadri, Baghpat, Meerut, Sonipat, Panipat, Faridabad, Gurugram, entire Haryana, Punjab, Rajasthan, Delhi-NCR cities will be reduced, three expressway in delhi ncr, Sohna Dausa stretch , Delhi Mumbai Expressway,  Jaipur to Delhi in two hours, दिल्ली-एनसीआर, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, बागपत, मेरठ, सोनीपत, पानीपत, फरीदबाद, गुरुग्राम से हापुड़ की दूरी, जयपुर से दिल्ली की दूरी में आएगी कमी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से जाम खत्म करने के लिए कई प्रोजेक्ट पर अभी काम चल रहे हैं. (राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के फेसबुक अकाउंट से साभार)

राजधानी दिल्ली में बनेंगे तीन नए एक्सप्रेसवे
जानकार मानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में सफर को और आसान बनाने के लिए यह प्रोजेक्ट अब तक के सारे प्रोजेक्ट से कारगर होगा. खासकर इस प्रोजेक्ट के तैयार हो जाने के बाद गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की रोड कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. एनएच 9 से जुड़ने के बाद मेरठ, हापुड़ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिले सीधे नोएडा और गाजियाबाद से जुड़ जाएंगे. इसके साथ ही 100 मीटर चौड़ा एक और एक्‍सप्रेसवे बुलंदशहर के चोला तक बनाया जाएगा. इस एक्‍सप्रेसवे को नेशनल हाईवे-34 से जोड़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल इन योजनाओं के जरिए फिर से शुरू करेंगे दिल्ली में मुफ्त सेवाओं का दौर!, जानें DTC, मेट्रो और बिजली सब्सिडी के अलावा और क्या हैं

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से जाम खत्म करने के लिए कई प्रोजेक्ट पर अभी काम चल रहे हैं. जैसे, दिल्ली-जयपुर हाईवे के 29 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे के एक हिस्से का काम अंतिम चरण में चल रहा है. दिल्ली में एनएच-8 स्थित शिवमूर्ति से शुरू होकर द्वारका के रास्ते होते हुए खेड़की दौला टोल प्लाजा तक छह लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण का काम अंतिम चरण में है. बताया जा रहा है कि अगले दो महीने के भीतर सड़क सुरक्षा, ट्रायल रन और लोड टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा. उसके बाद पीएम मोदी इस एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

Tags: Delhi-NCR News, Expressway New Proposal, Haryana news, Rajasthan news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें