समीर वानखेड़े के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, आर्यन खान ड्रग्‍स केस से आए थे चर्चा में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. आर्यन खान ड्रग्‍स केस के बाद चर्चा में आए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े के खिलाफ करप्‍शन का मामला सामने आया है. इसमें सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उनके मुंबई स्थित घर की तलाशी ली गई है. यह मामला NCB की विजिलेंस रिपोर्ट की फैक्ट्स फाइंडिंग के आधार पर दर्ज किया गया है. एनसीबी के जोनल डायरेक्टर मुंबई रहे समीर वानखेड़े को चेन्नई डीजी टैक्सपेयर सर्विस डायरेक्टरेट भेज दिया गया था.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक समीर वानखेड़े समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. जिसमें NCB के अन्य अधिकारी शामिल हैं. 20 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन जारी है जिसमें मुंबई, रांची, कानपुर, दिल्ली के ठिकानों पर सर्च जारी है. सीबीआई की FIR में आरोप लगाए गए हैं कि समीर वानखेड़े और अन्य ने कोडिला क्रूज आर्यन खान ड्रग्‍स केस में 25 करोड़ की डिमांड की थी और 50 लाख उगाही के तौर पर ले लिए थे.

Tags: Aryan Khan, CBI, Cruise Drugs Case, Sameer Wankhede

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें