प्याज को करना है लंबे समय तक स्टोर, अपनाएं 5 आसान तरीके, बना रहेगा एकदम फ्रेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

प्याज को फ्रेश रखने के लिए टोकरी में स्टोर करें.
प्याज को नमी वाली जगह पर स्टोर न करें.

Tips to Store Onion: प्याज कुकिंग का खास हिस्सा होता है, जिसकी जरूरत हमें रोजाना ही होती है. ऐसे में ज्यादातर लोग काफी मात्रा में प्याज लाकर घर पर रख देते हैं. कई बार देखने में आता है कि प्याज ज्यादा दिनों तक रखा रहने की वजह से इसका रंग और स्वाद बदलने लगता है. ऐसे में इस दिक्कत से निजात पाने के लिए आप (Onion Storage Tips) प्याज को यहां बताये जा रहे तरीकों से स्टोर कर सकते हैं. दाल हो या सब्जी या फिर सलाद प्याज ऐसी चीज है, जिसकी जरूरत लगभग हर दिन ही होती है. लेकिन प्याज अगर सही तरीके से स्टोर न की जाये तो खाने का स्वाद बेस्वाद हो जाता है. इसलिए जरूरी है कि प्याज को सही तरीके से रखा जाये, जिससे ये लम्बे समय तक फ्रेश बना रहे. आइए जानते हैं प्याज को स्टोर करने के तरीकों के बारे में.

सूखी जगह पर स्टोर करें- प्याज को सूखी जगह पर स्टोर करना सबसे अच्छा तरीका है. दरअसल ज़रा से पानी के संपर्क में आने के बाद भी प्याज सड़ने लगता है. इसलिए प्याज को ऐसे जगह पर स्टोर करना चाहिए जहां बिल्कुल नमी न हो.

ये भी पढ़ें: किचन के लिए खरीदने जा रहे हैं गैस स्टोव, 4 टिप्स करें फॉलो, मिनटों में कर सकेंगे बेस्ट चूल्हे का सेलेक्शन

पेपर बैग में करें स्टोर- प्याज को लम्बे समय तक फ्रेश रखने के लिए आप इसको कागज के बैग में स्टोर कर सकते हैं. लेकिन पेपर बैग में रखने से पहले इसमें एक-दो छेद जरूर कर दें. फिर पेपर बैग को अंधेरे वाली जगह पर रखें.

प्याज को फ्रिज में रखें- अगर आप प्याज को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो आपको प्याज को ठंडी जगह पर स्टोर करना चाहिए. इसके लिए आप प्याज को फ्रीज में रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बालों में लगाते हैं प्याज का रस? हेयर केयर में है कितना फायदेमंद, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

नायलॉन स्टॉकिंग्स में स्टोर करें प्याज- प्याज को लम्बे समय तक स्टोर करने के लिए आप नायलॉन स्टॉकिंग्स की मदद ले सकते हैं. इससे काफी दिनों तक फ्रेश बना रहता है. इसके लिए आप प्याज को थोड़ा सूख जाने दें, फिर इसके बाद ही प्याज को स्टॉकिंग्स में स्टोर करें.

खुली टोकरी में रखें- प्याज को खुली हुई टोकरी में स्टोर करना भी बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इससे प्याज जल्दी ख़राब नहीं होता है. इसलिए प्याज को पॉलीथिन में न रखकर बांस या प्लास्टिक की टोकरी में स्टोर करें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे