
अभिनव कुमार/दरभंगा. बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उसमें भी जो सबसे बेहतर है उसे टॉपर कहते हैं. दरभंगा का अभय रामानुजम सर्च इन मैथमेटिक्स में लगातार दो वर्षों से बिहार टॉपर हो रहा है. साथ ही, कई ऐसे नेशनल ओलंपियाड और एग्जामिनेशन हैं, जिसमें अभय ने बेहतर परफॉर्मेंस कर यह साबित किया है कि मिथिला के युवा हर क्षेत्र में अपना डंका बजा सकते हैं. कुछ दिनों पूर्व जेईई मेंस एग्जाम में अच्छा रैंक लाकर अभय ने अपने क्षेत्र और परिवार का मान बढ़ाया है. अभय आगे चल कर वैज्ञानिक बनना चाहता है.
अभय ने बताया कि उनकी तैयारी में सबसे ज्यादा योगदान उनके चाचा प्रताप कुमार राय की है. गणित की तैयारी वही करवाते थे. बिहार सरकार की योजना है जिसमें राज्य जो नये-नये बच्चे टैलेंटेड हैं, उन्हें पहचान कर हायर एजुकेशन की ओर बढ़ाया जाए. वैसे बच्चों को पहचानने के लिए रामानुजम सर्च इन मैथमेटिक्स जैसे कॉम्पीटिशन बिहार सरकार के द्वारा आयोजित की जाती है.
11वीं और 12वीं में हुए हैं बिहार टॉपर
यह प्रतियोगिता बीते दो वर्षों से आयोजित होती है. दोनों ही साल बिहार टॉपर के रूप में रहा है. जब बड़े-बड़े अधिकारी और मंत्री सम्मानित करते हैं, तो हौसला और बढ़ जाता है. इसमें अभी मैथ की ही परीक्षा होती है. यह बिहार सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित होता है. इसमें आवेदन करने के लिए सरकारी वेबसाइट है जहां विजिट कर बच्चे आवेदन कर सकते हैं. इसमें बेहतर करने के लिए पढ़ाई के साथ कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी.
बिहार से इतने छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
बता दें कि, बीते दिसंबर में इसका रजिस्ट्रेशन हुआ था. इसमें क्लास 9, 10, 11 और 12 के छात्रों ने हिस्सा लिया था. इसमें में 12वीं में 1,41,276 छत्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 2,652 का चयन हुआ था. दरभंगा के अभय ने 11वीं और 12वीं में स्टेट टॉप किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 07:46 IST








