रिश्तों का कत्ल: फिरौती के लिये मासूम की हत्या, रिश्ते के चाचा ने स्कूल से लौटते वक्त किया था अगवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर. यूपी में फिरौती को लेकर दस साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक रिश्ते के चाचा ने स्कूल से लौटते समय उसे अगवा कर लिया, उसके बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबा दिया. बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. घटना गोरखपुर की है. पुलिस ने आरोपी राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दिलचस्प है कि आरोपी रामसिंह हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है.

मामला हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गोरेडीह गांव का है. जानकारी के मुताबिक गांव के ही सत्य नारायण सिंह और राम सिंह आपस में रिश्तेदार हैं. गीडा स्थित फैक्ट्री में दोनों साथ में काम करते हैं. सत्य नारायण सिंह ने राम सिंह की नौकरी लगवाई थी. बुधवार को सत्यनरायण सिंह ड्यूटी पर गया लेकिन राम सिंह घर पर ही था. राम सिंह फिरौती की साज़िश के तहत दोपहर में स्कूल की छुट्टी होते ही सत्यनरायण के बेटे आयुष के स्कूल पहुंच गया. राम सिंह ने पुलिस को बताया कि आयुष के परिवार से फिरौती वसूलने के लिए उसने उसका अपहरण किया था.

इस मामले में SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया है कि पहले इस मामले में बच्चे के अपहरण का केस दर्ज किया गया था लेकिन अब इसमें हत्या की धारा बढ़ाई गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. एसएसपी ने मामले के खुलासे के दौरान बताया है कि दरअसल साल 2016 में इसी शख्स ने खोराबार इलाके में ट्रक मालिक की हत्या कर सरिया लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में वह जेल जा चुका है.

आपके शहर से (गोरखपुर)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

साल 2020 में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था तभी से गीडा में सत्यनरायण सिंह के साथ बिस्किट फैक्ट्री में काम करने लगा. फिलहाल चार बहनों में इकलौते भाई की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा है, वहीं मासूम की हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी मची है.

Tags: Gorakhpur news, Kidnapping, Murder, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें