कंस्ट्रक्सन कंपनी मे काम करते समय जेसीबी का लोडर हेड ऊपर गिरा हुई मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी-ठेकेदार सूर्य चन्द्र की मौत से बिखर गया परिवार:पत्नी बोली- सबसे छोटी बेटी के हाथ कौन करेगा पीले,कंस्ट्रक्सन कंपनी मे काम करते समय जेसीबी का लोडर हेड ऊपर गिरा था

कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के सेहिया गाव मे ब्रहस्पतिवार को ठेकेदार सूर्य चन्द्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पत्नी मीना ने पति को मुखाग्नि देकर उसे पंचतत्व मे विलीन किया। सूर्य चन्द्र की मौत मंगलवार को दिल्ली की एक कंस्ट्रक्सन कंपनी के काम के दौरान जेसीबी का लोडर हेड ऊपर गिरने के चलते मौत हो गई थी। जिसकी लाश परिजन सुबह कानूनी कार्यवाही पूरी करा कर ले आए थे।

सूर्य चन्द्र की मौत के बाद अब उसके परिवार के लिए कोई सहारा नहीं रह गया है। 70 वर्षीय सूर्य चन्द्र ने 40 साल से दिल्ली मे रहकर प्राइवेट कंपनियो मे राजगीरी का काम कर अपने 4 बेटियाँ व 1 बेटे की परवरिस किया था। बेटी सरोज के मुताबिक पिता की मौत के बाद अब उनकी व माँ की देखभाल करने वाला साया उठ गया है। भाई शिव कुमार की मौत 2 साल पहले मंझनपुर के दुवारा गाव मे एक सड़क हादसे मे हो चुकी है। पिता ने अपने रहते हुए 3 बहनो की शादी कर दी थी एक बहन की शादी होना बाकी है। माँ बेटी के हाथ पीले करने की बात पूंछ कर बेसुध हो जाती है। उनके सिर से पिता का साया उठा गया है।

मंगलवार को हुए घटना के बारे मे सरोज ने बताया, पिता सूर्य चन्द्र रोज की तरह काम कर रहे थे। तभी पीछे से आए जेसीबी वाले ने गिट्टी से भरा लोड व हेड उनके ऊपर गिरा दिया। जिससे उनके पिता की मौके पर मौत हो गई। हादसे मे तत्काल मजदूरो ने जेसीबी वाले को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीएम कार्यवाही एवं अन्य कानूनी कार्यवाही पूरी कर आज वह पिता के शव को लेकर पैतृक गाव पहुचे है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया है। पिता की मौत के बाद अब उनके परिवार का गुजर बसर कैसे होगा। उनकी देखभाल करने वाला अब परिवार मे कोई नहीं है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें