कौशाम्बी
जिलाधिकारी कौशांबी एवं पुलिस अधीक्षक कौशांबी द्वारा थाना महेवाघाट अंतर्गत यमुना घाट पर खनन अधिकारी कौशांबी, उपजिलाधिकारी मंझनपुर एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के साथ निरीक्षण किया गया इस दौरान अनियमितता पाये जाने के कारण स्वीकृत खनन क्षेत्र के बाहर लगभग 0.66 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 4884 घन मीटर बालू/मोरम का अवैध खनन किया जाना पाया गया, जिस पर पट्टा धारक के विरुद्ध मु0- 49.95 लाख की नोटिस जारी की गई है, जिसकी वसूली की जाएगी साथ ही पट्टा क्षेत्र से 5 ट्रक ओवरलोड पाए गए, जिन्हें सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गई तथा पट्टा धारक के विरुद्ध ओवरलोडिंग के आरोप में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में जनपद में बालू/मोरम के अवैध/ओवरलोडिंग परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु जनपद व तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स द्वारा आज 08 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया।








