Moradabad News : मनचाही दुल्हन न मिलने पर युवक ने खाया जहर, खुद अनपढ़; पढ़ी-लिखी लड़की से करना चाह रहा शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां पर एक युवक ने मनचाही दुल्हन नहीं मिलने पर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की. जहरीला पदार्थ आते ही उसकी हालत नाजुक हो गई और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है.

जानकारी करने पर पता लगा है कि ये युवक जिस लड़की से शादी करना चाहता है वो बीए पास है. जबकि युवक ने कभी स्कूल की चौखट पर कदम नहीं रखा और यह पूरी तरह से अनपढ़ है. लेकिन पढ़ी लिखी दुल्हन की मांग कर रहा है. लड़की वालों ने इस रिश्ते से इंकार किया तो इससे आहत युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की.

कटघर के गोविंदनगर मोहल्ले का रहने वाला है युवक
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर मोहल्ले का है. यहां रहने वाला अमन जिसकी उम्र 21 वर्ष है. वह पेशे से हलवाई है. इसके साथ ही वह शादी विवाह में जाकर हलवाई का काम करता है. इसी दौरान मुरादाबाद के पास स्थित एक गांव की लड़की उसे पसंद आ गई. शादी की बात चली और 2 दिन पहले लड़की के पिता व परिजन लड़के का घर परिवार देखने के लिए उसके घर गोविंद नगर भी आए. लेकिन लड़के की शिक्षा के बारे में पता चलने पर मना कर गए. बस इसी से आहत होकर उसने जहर खा लिया.

अनपढ़ लड़का होने की वजह से कर दिया था मना
अमन की मां सुनीता ने बताया कि लड़की वाले देखने आए तो अमन ने उनकी खातिरदारी में कोई कमी नहीं छोड़ी. उनके ठीक प्रकार से स्वागत किया इसके साथ ही खान पीन अच्छे से किया.नास्ते में भी अच्छे पैसे खर्च किए. सारा प्रोग्राम अच्छा हुआ. लेकिन सारी बात लड़के की पढ़ाई लिखाई पर जाकर अटक गई. लड़की के पिता ने कहा कि उनकी बेटी बीए पास है. जबकि अमन पढ़ा लिखा नहीं है. इसलिए उन्होंने रिश्ते को लेकर जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि पढ़ी लिखी लड़की की शादी अनपढ़ लड़के से कैसे कर दूं. इसके बाद से ही अमन तनाव में था. और उसने यह कदम उठा दिया.

नानी के घर आया और जहर खा लिया
अमन की मां ने बताया कि गुरुवार को अमन अपनी नानी के घर आया. उसने यहां शादी की बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया. सुनीता ने बताया कि अमन उनका इकलौता बेटा है. उन्होंने बेटे को बहुत समझाया कि किसी और लड़की से उसकी शादी करा देंगे. लेकिन लड़की वालों के इंकार ने उसे भीतर तक तोड़ दिया. इसी डिप्रेशन में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया.

Tags: Moradabad News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें