
आदित्य आनंद/गोड्डा. झारखंड सरकार किसान को खेती करने में मदद करने को लेकर कई नई-नई योजनाएं निकाल रही है. इसमें सरकार किसानों को सब्जी की बेहतर खेती करने के लिए बेहतर उपज को लेकर किट वितरण कर रही है. जिसमें इन दिनों कृषि विभाग कार्यालय में किसान सब्जी किट लेने को लेकर कृषि विभाग के चक्कर लगा रहे हैं. क्योंकि इस किसान कीट को वैसे किसानों को ही दिया जा रहा है. जिनका पंजीकरण कृषि विभाग में पहले से ही कराया गया हो, गोड्डा के महागामा कृषि विभाग के एग्रीक्लिनिक सेंटर के कोऑर्डिनेटर रणधीर कुमार ने बताया कि इस कीट की मदद से किसान सब्जी की फसल में अपने पैदावार को बढ़ा सकते हैं. और अच्छी प्रकार की खेती कर सकते हैं.
पंजीकरण कराने की प्रक्रिया
कृषि विभाग के एग्री क्लिनिक सेंटर में पंजीकरण करा कर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान को जमीन का पर्चा या रशीद और आधार कार्ड को लेकर ब्लॉक के चयन टेक्नोलॉजी से पंजीयन कराना होगा. जिसके बाद प्रखंड कोऑर्डिनेटर के द्वारा इसे अप्रूव कर जिला कार्यालय भेजा जाएगा. और जिला कार्यालय से स्वीकृति के बाद कृषि विभाग से मिलने वाले हर एक योजनाओं का लाभ किसान को मिलेगा.
क्या है सब्जी किट
कृषि विभाग के एग्रीक्निक सेंटर में आत्मा फाउंडेशन की ओर से किसानों को सब्जी किट दिया जाता है जिसमें ऑर्गेनिक खाद, कीट पतंग को पकड़ने के लिए जाली, पेस्टिसाइड, कीटनाशक दवाई, छोटा सूक्ष्मदर्शी जिसकी मदद से कीड़े मकोड़ों को देखा जा सकता है, जिससे कि सब्जी को कोई नुकसान न पहुंचे और इसके साथ कीटनाशक दवाई को छिड़कने के लिए मशीन भी स्पीड में उपलब्ध होता है. वही गुड्डा के महागामा एग्रीक्लिनिक सेंटर की बात करें तो यहां सब्जी उपज करने वाले 2 किसानों को कीट , और मूंग उपज करने वाले 8 किसानों को किट वितरण किया जा चुका है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Godda news, Jharkhand news
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 22:32 IST








