Madhubani News : अपना हुनर दिखाने के लिए तलाश रहे हैं मंच तो मिलिए इन दो युवा छात्रों से, फ्री में कर देंगे प्रमोशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राजाराम मंडल/मधुबनी. अच्छी सोच के लिए उम्रदराज होना जरूरी नहीं है, इसके लिए बस सही दिशा में सोचना जरूरी है. मधुबनी जिले के दो युवा छात्र भी ऐसा ही कर रहे हैं. दरअसल, इन दिनों मधुबनी में दो युवाओं की खूब चर्चा हो रही है. कारण यह है कि ये दोनों छात्र युवावस्था में अन्य युवाओं को अपना टैलेंट निखारने का मौका दे रहे हैं. चाहे वे साहित्य के क्षेत्र में काम करना चाहते हों या फिर संगीत के क्षेत्र में. कविता का क्षेत्र हो या फिर डांस का. दोनों युवा सभी अपना हुनर दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराते हैं.

चार साल से कर रहे साहित्य को बढ़ावा देने का काम
दरअसल, यह सब मुमकिन कर रहे हैं दो युवा 25 वर्षीय पीजी के छात्र शांतनु भगत और कोलकाता के इंजीनियरिंग कॉलेज से ड्रॉप आउट24 वर्षीय छात्र अनिश अहमद.इनकी सोच के कारण कई लोगों को पहचान मिल रही है. आपको बता दें कि वे एक लिटरेचर कम्युनिटी चलाते हैं, जो पिछले चार साल से बिहार के मिथिलांचल में साहित्य को लेकर काम कर रही है. जो कोई कविता या कहानी लिखते हैं या साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखते हैं, उन्हें स्पीक अप मिथिला एक मंच प्रदान करती है.

बड़ी-बड़ी हस्तियों ने की सराहना
सबसे खास बात यह है कि यह पूरे बिहार की एक मात्र कम्युनिटी है, जो बिल्कुल फ्री में प्लेटफॉर्म दे रही है. यहां ओपन माइक, राइटिंग वर्कशॉप, लिटरेचर इवेंट के लिए लोगों को इनवाइट किया जाता है. आयोजन के साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक, वेबसाइट आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रोमोट किया जाता है.

युवाओं का हौसला देख कई हस्तियों ने इनके काम की सराहना भी की है. इनमें क्रांति प्रकाश झा, पद्मश्री दुलारी देवी, गायक कुंज बिहारी मिश्र, डॉ. अनिता झा, गायिका मैथिली ठाकुर, शम्स आलम शेख, नाटककार महेंद्र मलंगिया, शंभु शिखर, नवीन चौधरी शामिल हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने हुनर को लोगों को दिखाना चाहते हैं, तो आप स्पीक अप मिथिला के मोबाइल नम्बर- 084340 59348 और 73016 19101 पर कॉल कर सकते हैं.

Tags: Bihar News, Madhubani news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें