
नई दिल्ली. बीएमडब्ल्यू (BMW) ने भारतीय बाजार में अपनी X3 एसयूवी का स्पोर्टी वर्जन लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल को BMW X3 M40i नाम दिया गया है. इसमें पावरफुल इंजन के साथ अट्रैक्टिव डिजाइन दिया गया है. भारत में इसे कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में कंपनी लाएगी. अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि कंपनी ने 5 लाख रुपये में इसकी बुकिंग शुरू कर दी है. इस लग्जरी कार की शुरुआती कीमत 86.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है. खास बात है कि इसे लिमिटेड नंबर्स में ही भारत में लाया जाएगा यानी कुछ ही ग्राहक इसे खरीद सकेंगे.
यह SUV M340i सेडान के इंजन से लैस है जो 3.0 लीटर, 6 सिलेंडर इन-लाइन पेट्रोल इंजन है और इस इंजन की पावर 355 बीएचपी है साथ ही पीक टॉर्क 500 Nm है. इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन है जो पैडल शिफ्टर्स फीचर से लैस है. बीएमडब्ल्यू का दावा है कि यह कार 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इस धांसू कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है.
यह भी पढ़ें : इस टाटा अल्ट्रोज में Rolls-Royce जैसा इंटीरियर, दीवाना बना देंगे फीचर्स
धांसू हैं फीचर्स
बीएमडब्ल्यू X3 M40i स्पोर्ट्स वर्जन एम स्पोर्ट पैकेज के साथ आता है और यह गाड़ी M-स्पेशल किडनी ग्रिल, हेडलाइट्स, विंग मिरर और डुअल-टोन, 20-इंच के अलॉय व्हील्स से लैस है. स्लेट्स को लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स के साथ काले रंग में फिनिश किया गया है जो काफी अट्रैक्टिव दिखता है. यह सफेद और काले रंग के ऑप्शंस में उपलब्ध है. इसके इंटीरियर में कार्बन फाइबर का उपयोग किया गया है जो कि पूरी तरह से मोटर स्पोर्ट ‘M’ थीम पर आधारित है और इसमें M लैदर स्टीयरिंग व्हील, M कलर्स में कंट्रास्ट स्टिचिंग, एंबिएंट लाइटिंग, और 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं. इसमें मेमोरी फंक्शन, पैनोरमिक ग्लास रूफ और वेलकम लाइट कारपेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
ये फीचर्स भी मौजूद
बीएमडब्ल्यू एक्स3 एम40आई के डिजाइन के मामले में कंपनी ने कुछ इंप्रूवमेंट्स किए हैं जो इसे एक स्पोर्टी लुक देते हैं. एक्स3 में आपको 12.3 इंच का टचस्क्रीन, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरामिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसमें एडैप्टिव सस्पेंशन, वेरिएबल स्पोर्ट स्टीयरिंग, परफॉरमेंस कंट्रोल डिफरेंशियल (डिफरेंशियल लॉक) और एम स्पोर्ट ब्रेक जैसे फीचर्स भी हैं जो शानदार परफॉर्मेंस देते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 21:37 IST








