घर पर कटहल काटना लगता है मुश्किल, जान लें एक्‍सपर्ट ट्रिक, अगली बार 10 मिनट में खुद कर लेंगे ये काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बाजार से कटाकर लाने से बेहतर है कि आप घर पर ही इन्‍हें काटें.
कुछ बातों को ध्‍यान में रखकर आप बड़ी आसानी से इसे काट सकते हैं.

How To Cut Jackfruit Easily: कटहल बाहर से जितना खुरदुरा और ठोस लगता है, अंदर से उतना ही रेशेदार और स्‍वादिष्‍ट होता है. ताजा कटे क‍टहल की सब्‍जी या बिरयानी की तो बात ही कुछ और है. कटहल स्‍वाद के साथ साथ सेहत के मामले में भी काफी फायदेमंद माना जाता है. विटामिन, मिनरल से भरपूर कटहल को अगर आप कच्‍ची अवस्‍था में काटें तो इसकी सब्‍जी बनाई जा सकती है, जबकि पके हुए मीठे कटहल को लोग फल की तरह खाना पसंद करते हैं. सब्‍जी के लिए जब हम कटहल बाजार में खरीदते हैं तो इसे घर लाकर काटना एक चुनाती भरा काम लगता है. ऐसे में, आमतौर पर सब्‍जी वाले से ही लोग इसे कटवाकर घर लाते हैं. हालांकि अगर आप इसे घर पर काटना चाहते हैं तो हम आपको इसे काटने का आसान और सही तरीका बता सकते हैं.

क्‍यों काटें घर पर
कई लोग बाजार से ही कटे कटहल खरीदकर घर लाते हैं. कई दुकानदार कटहल को काटकर पहले से ही पॉलिथिन में रखते हैं और बेचते हैं. ऐसे कटहल में बैक्‍टीरिया पनप जाते हैं और इन्‍हें खाने से पेट में दर्द या किसी तरह की समस्‍या हो सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप इसे घर पर लाकर काटें.

घर पर इस तरह काटें कटहल
-सबसे पहले टेबल पर पेपर बिछा लें जिससे कटहल के अंदर से निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ फैले नहीं.
-अब एक कटोरी में भरकर सरसों का तेल रखें. साथ ही दो तरह का चाकू पास में रखें. ध्‍यान हो कि इसमें धार अच्‍छी हो.
-एक चाकू जितना बड़ा हो उतना अच्‍छा होगा. जबकि सब्‍जी को छीलने के लिए आप छोटा चाकू भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं.

– अब चाकू और हथेली पर अच्‍छी तरह से तेल लगाएं और अब कटहल को टेबल पर रखें. अब इसे एक हाथ से पकड़ते हुए दूसरे हाथ से बीचोंबीच चाकू की मदद से काटनें का प्रयास करें.

इसे भी पढ़ें : नारियल के तेल में ये 2 चीजें मिलाकर लगाएं, कुछ ही दिनों में काले होंगे सफेद बाल, आज ही अजमाएं देशी नुस्खा

-ध्‍यान रहे कि आपके हाथ और चाकू पर तेल लगे हैं और हड़बड़ी में हाथ स्लिप कर सकता है. ऐसे में आप धीमी गति में ही इसे काटें.
-पहले कटहल को आधा काट लें. अब कटे हिस्‍से को भी बीच से काट लें. इस तरह कटहल के चार हिस्‍से हो जाएंगे. अब एक बार और सभी टुकड़ों को आधा काट लें.
-बीच बीच में आप कटहल से निकलने वाले सफेद पदार्थ को टीशू पेपर से साफ करते रहें और हाथ व चाकू में तेल लगाते रहें. बता दें कि इस सफेद पदार्थ को बाद में साफ करना बहुत मुश्किल काम होता है.

इसे भी पढ़ें : गंदे जूतों को कर सकते हैं वॉशिंग मशीन में साफ, बस जान लें क्लीन करने का सही तरीका, नहीं खराब होंगे शूज़

-अब पास में एक बड़े से बर्तन में पानी भरकर रखें और इसमें एक चम्‍मच नमक डाल लें. अब कटहल के टुकड़ों के छिलके को छोटे चाकू की मदद से छिलकर निकाल लें, ये आसानी से निकल जाते हैं. इसके अंदर सफेद जैसे हिस्से को भी काटकर हटा लें.
-अब इन टुकड़ों को काटते जाएं और पानी में रखते जाएं. इस तरह सारे टुकड़ों को काटकर पानी में रखें. अगर आपको इसका बीज पसंद नहीं है तो बीज भी निकाल सकते हैं.  इस तरह आपका कटहल सब्‍जी के लिए कटकर तैयार है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें