Shivpuri News : घात लगाए बैठा दिखा तेंदुआ, हॉर्न और लाइट का नहीं दिखा असर, राहगीर ने बनाया वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सुनील रजक/शिवपुरी. शिवपुरी की नरवर सतनवाड़ा मार्ग पर एक बार फिर बाउंड्री वॉल पर तेंदुआ बैठा हुआ नजर आया. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि गाड़ियों की आवाज या रोशनी से जंगल में भाग जाने वाला तेंदुआ इस बार टस से मस नहीं हुआ. तेंदुओं को लेकर राहगीरों में दहशत का माहौल है. आपको बता दें कि माधव नेशनल पार्क में काफी संख्या में तेंदुए हैं. इस कारण नरवर रोड से गुजरने वालों राहगीरों में भय बना रहता है, क्योंकि रात के अंधेरे में तेंदुए अक्सर सड़क पर विचरण करते हुए या सड़क किनारे बैठे हुए दिखाई देते हैं. जब किसी वाहन की आवाज आती है तो वह जंगल में चले जाते हैं, लेकिन इस बार मामला उल्टा था.

जैसे ही तेंदुआ का दीदार हुआ तो संदीप ने कार का लाइट चालू कर दिया लेकिन तेंदुए पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. वह हिला तक नहीं. वहीं शिकार की तलाश में घात लगाए बैठा ही दिखाई दिया. पूरे वीडियो में तेंदुआ बाउंड्री पर ही बैठा नजर आया. दरअसल, नरवर कस्बे के रहने वाले संदीप जैन अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर शिवपुरी से नरवर लौट रहे थे. करीब साढ़े दस बजे संदीप कार से अटलसागर बांध पटी घाटी से होकर गुजर रहे थे. इसी दौरान उन्हें रेंज की बाउंड्री पर एक तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया था.

हॉर्न और डिपर का नहीं पड़ा तेंदुए पर असर
रेंज की बाउंड्री पर घात लगाए बैठे तेंदुआ संदीप की कार की लाइट पड़ने के बाद भी बाउंड्री पर ही बैठा रहा. इस दौरान संदीप ने करीब 37 सेकेंड का वीडियो बनाया. साथ ही कार से कई डिपर और हॉर्न भी दिया, लेकिन बाउंड्री पर बैठा तेंदुआ टस से मस नहीं हुआ. वह लगातार अपने शिकार की ओर घात लगाए बैठा रहा.संदीप जैन ने बताया कि उनका अक्सर रात के समय इस मार्ग से होकर गुजरना होता है. उनका कई बार इस मार्ग पर तेंदुए से सामना हो चुका है.

Tags: Madhya pradesh news, Shivpuri News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें