![]()
निखिल त्यागी/सहारनपुर. क्रिकेट का जुनून युवाओं के सिर चढ़कर बोलता है, जो भी बच्चा या युवा क्रिकेट खेलता है, वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी या फिर रोहित शर्मा की तरह बनना चाहता है. खिलाड़ियों को तैयार करने में क्रिकेट एकेडमी का मुख्य रोल होता है. जहां से यह प्रतिभा निकलकर देश प्रदेश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करती है. ऐसी ही एक संस्था जनपद सहारनपुर में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देकर तैयार करती है. इस क्रिकेट एकेडमी से राज्य स्तर पर कई खिलाड़ी निकलकर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं.
जनपद सहारनपुर में संचालित एसबबए क्रिकेट एकेडमी के कोच राजीव गोयल ने बताया कि एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी से निकलकर करीब 10 बच्चे राज्य स्तर पर क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने बताया कि एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी वर्ष 2007 में शुरू हुई थी. बीच में किन्ही कारणों से दो वर्ष के लिए यहां क्रिकेट कोचिंग बन्द हो गयी थी. लेकिन 2009 में फिर इस एकेडमी को खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया था.
राज्य स्तर पर खेल रहे एकेडमी से निकले बच्चे
कोच राजीव गोयल ने बताया कि एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी में खेल सीखने के लिए युवाओं का आकर्षण बढ़ा है. उन्होंने बताया कि यहां से राज्य स्तर पर अंडर 14, 16, और 19 लेवल के बच्चे खेल रहे हैं. प्रशांत वीर, दीपक राणा, मौ. अम्मान, अक्षित गर्ग, अंदर 14 में अभिषेक गर्ग, आदि बच्चे इस एकेडमी से निकलकर स्टेट लेवल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जल्दी ही एसबीबीए एकेडमी के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर जनपद के नाम रोशन करेंगे.
युवा प्रतिभा को निखारना ही संस्था का उद्देश्य
क्रिकेट अकेडमी के कोच राजीव गोयल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जनपद सहारनपुर की प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखारना है. उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं के सर पर मोबाइल फोन में गेम खेलना, नशाखोरी की आदत में अपना जीवन बर्बाद करना नजर आता है. माध्यम वर्गीय परिवार के लिए अपने बच्चों को एसबीबीए एकेडमी के माध्यम से क्रिकेट के क्षेत्र में आसानी से भेजा जा सकता है. उन्होंने बताया कि एकेडमी में 8 से 16 वर्ष तक के बच्चों को खेल सिखाया जाता है. अभी एकेडमी में करीब 60 बच्चे क्रिकेट सीख रहे हैं. सभी बच्चे वाइट ड्रेस कोड के साथ अपनी खेलने की किट लेकर आते हैं. संस्था द्वारा बच्चों को यहा निशुल्क कोचिंग दी जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Latest hindi news, Saharanpur news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 16:48 IST








