Amethi News: नहीं मिली नौकरी तो अमेठी में शुरू किया बिजनेस, 12 साल से पप्पू बेच रहे पराठा और बिरयानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य कृष्ण/अमेठी. रोजगार के लिए हर कोई दरबदर भटकता है, लेकिन अमेठी में एक ऐसा शख्स है, जिन्होंने खुद रोजगार स्थापित कर लिया. दूसरे जिले से आकर लोगों को स्वाद का जाएका देने का काम पप्पू अग्रहरी करते हैं. इनकी दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगती है और दूर-दूर से लोग इनकी दुकान पर पराठे, रोल और बिरयानी का स्वाद लेने आते हैं. ग्राहक भी इनके स्वाद के दिवाने हैं.

पप्पू अग्रहारी बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं. 12 वर्ष पहले उन्होंनेअमेठी- जिले के गौरीगंज जिला मुख्यालय पर दुकान खोली थी. जब शुरू में इन्होंने दुकान खोली तो ग्राहकों में उतना उत्साह नहीं था. लेकिन धीरे-धीरे इन्होंने अपनी दुकान में ग्राहकों के लिए व्यवस्थाएं बेहतर की और फिर धीरे-धीरे छोटे स्तर पर दुकान शुरू करने वाले पप्पू अग्रहरी ने बड़े स्तर पर व्यवसाय को शुरू किया. आज उनकी दुकान पर पराठे के साथ वेज रोल और वेज बिरियानी मिलती है. दूर-दूर से लोग इनके यहां पराठे का स्वाद और बिरयानी का स्वाद लेने आते हैं. अब इनकी दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ होती है.

काम ढूंढा, लेकिन नौकरी नहीं मिली

न्यूज़ 18 लोकल से खास बातचीत में बताया की हमने पहले कई दिनों तक काम ढूंढा, लेकिन उसके बाद हमें काम नहीं मिला तो अपनी खुद की दुकान गौरीगंज में खोल दी. आज हमें बहुत अच्छा फायदा हो रहा है. हमारी दुकान पर दूर दूर से लोग आते है. पूरी शुद्धता के साथ हम लोगों को पराठे बिरयानी और बेज रोल का स्वाद देते हैं. सरकारी नौकरी से ज्यादा हमे अपने व्यवसाय में फायदा होता है. एक ग्राहक ने बताया कि हम रोज दुकान पर आते हैं. स्वाद बेहतर है. इनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 15:37 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें