हाइलाइट्स
दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने पिक्सल फोन अनाउंस किया.
ऐपल के पोर्टफोलियो में एक भी फोल्डेबल स्क्रीन वाला डिवाइस नहीं है.
फोल्डेबल फोन मार्केट में सैमसंग का शेयर 79 प्रतिशत है.
नई दिल्ली. गूगल ने अपने सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस गूगल I/O में पिक्सल फोल्ड अनाउंस कर दिया है. अब एंड्रॉइड फोन बनाने वाले सारे बड़े ब्रांड्स फोल्डेबल फोन ऑफर कर रहे हैं. हालांकि, ग्लोबल मार्केट के बड़े प्लेयर ऐपल के पोर्टफोलियो में अभी तक एक भी फोल्डेबल फोन नहीं है.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल ने सालों पहले फोल्डेबल फोन बनाने की टेक्नोलॉजी पर काम शुरू कर दिया था. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस सेग्मेंट में अपना प्रोडक्ट लॉन्च करने की दिशा में कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया है. रिपोर्ट की मानें तो ऐपल हमेशा से ये करता रहा है. वो अपना समय लेता है और फिर पहले से बनी-बनाई कैटेगिरी में अपने बेहतर क्वालिटी के प्रोडक्ट्स लॉन्च करता है. 2007 में अपना पहला iPhone भी ऐपल ने इसी तरह लॉन्च किया था. इससे ऐपल दो चीज़ों से बच जाता है- एक उस कैटेगिरी के लिए मार्केट क्रिएट करने की मेहनत और दूसरा, ऐसी कैटेगिरी के शुरुआती लूपहोल्स से डील करने की ज़रूरत.
ऐपल के अभी के iPhones प्रिमियम स्मार्टफोन के मार्केट पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. ऐसे में वो कॉन्फिडेंट है कि जब वो फोल्डेबल कैटेगिरी में अपने प्रोडक्ट्स लाएगा तो वो भी हाथों-हाथ बिकेंगे.
कहीं ऐपल के लिए देर न हो जाए!
फोल्डेबल फोन एक प्रॉमिसिंग सेग्मेंट है. फिलहाल ये मार्केट के एक छोटे हिस्से को कवर करता है. अभी इनकी कीमत हाई है. लेकिन आने वाले समय में सस्ते फोन बनाने वाली कंपनियां भी इस टेक्नोलॉजी को इम्प्लिमेंट करेंगी. मार्केट ऑब्जर्वर्स का मानना है कि ये स्मार्टफोन मार्केट में सबसे तेज़ी से ग्रो करने वाला सेगमेंट बन सकता है. ऐसे में ये न हो कि ऐपल इस रेस में ज्यादा पीछे रह जाए.
79% मार्केट शेयर के साथ फोल्डेबल फोन सेगमेंट में सैमसंग सबसे आगे चल रहा है.
आपको बता दें कि 60 हज़ार रुपये से ज्यादा कीमत वाले फोन्स के मार्केट में iPhone का शेयर 77 प्रतिशत है. स्ट्रैटेजी एनालिटिक्स के रिसर्च डायरेक्टर नील मॉस्टन ने ब्लूमबर्ग से कहा,”ऐपल के पास फोल्डेबल इंडस्ट्री को बनाने और बिगाड़ने की ताकत है. मार्केट के तैयार होने से पहले लॉन्च कर दिया तो फोल्डेबल सेगमेंट पूरे iPhone के लाइनअप को बिगाड़ सकता है. पर अगर ऐपल ने 2025 तक फोल्डेबल iPhone या iPad नहीं निकाला तो चिंता की बात होगी.तब तक इंडस्ट्री का रेवेन्यू कई 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंच चुका होगा.”
फोल्डेबल फोन्स का मार्केट कैसा है?
फिलहाल फोल्डेबल फोन के ग्लोबल मार्केट में केवल एंड्रॉइड प्लेयर्स हैं. इसमें सबसे आगे चल रही है सैमसंग, जिसका इस मार्केट में 79 फीसदी शेयर है. वहीं, शाओमी, वावे, विवो, ऑप्पो सभी के एक न एक फोल्डेबल मॉडल मार्केट में मौजूद हैं. वहीं, ऑनर फोल्डेबल फोन्स को बजट रेंज में उतारने की तैयार कर रहे हैं. ये कंपनियां अपने प्रोडक्ट को दूसरे से अलग और बेहतर बनाने में लगी हुई हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इनके मॉडल्स की तरफ आकर्षित हों.
मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि इस बात की संभावना ज्यादा है कि ऐपल फोल्डेबल iPhone की बजाए फोल्डेबल iPad उतारेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Apple, Iphone, Smartphone, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 14:54 IST









