नहाने के पानी में मिलाएं चुटकी भर हल्दी, दूर होगी शादी की अड़चन, घर में दिखेंगे 5 सुख समृद्धि के संकेत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हल्दी को पानी में डालकर नहाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.
हल्दी को पानी मे डालकर नहाने से घर में होगा सुख समृद्धि का वास.

Vastu Tips: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ, जप-अनुष्ठान का बहुत महत्व है. सदियों से यह परंपरा चली आ रही है. पूजा-पाठ में कई सामग्रियों का उपयोग किया जाता है. उन्हीं में से एक है हल्दी. हल्दी को बेहद शुभ माना गया है. शुभ कार्यों में हल्दी का उपयोग किया जाता है. हल्दी के बिना रस्में अधूरी मानी जाती हैं. घर में होने वाले पूजा-पाठ कथा से लेकर शादी-ब्याह तक में हल्दी का उपयोग किया जाता है.

ज्योतिष में हल्दी को सकारात्मकता का प्रतीक बताया गया है. ज्योतिष के अलावा विज्ञान भी हल्दी की उपयोगिता को मानता है. हल्दी के कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं. ज्योतिष में हल्दी के अलग-अलग तरीकों से उपयोग करने पर होने वाले फायदे के बारे में बताया गया है. इन्हीं में से एक है हल्दी के पानी में स्नान करना. ज्योतिष के अनुसार नहाने के पानी मे एक चुटकी हल्दी डालने से जीवन में आने वाली कई समस्याओं का समाधान होता है. आइए आपको पानी में हल्दी डालकर नहाने के फायदे बताते हैं.

1.नकारात्मकता दूर करे: ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि नहाने के पानी में हल्दी मिलाने से नकारात्मकता दूर होती है. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है. यह मन को शुध्द कर जीवन में सौभाग्य लाती है.

2.बृहस्पति को मजबूत करे: मान्यताओं के अनुसार हल्दी का संबंध गुरु से है. इस कारण ये यह बहुत पवित्र है. अगर किसी की कुंडली मे बृहस्पति कमजोर है तो इसे नियमित यह उपाय करना चाहिए. इससे गुरु के दोषों से मुक्ति मिलेगी. इस उपाय से गणेश भगवान की कृपा भी प्राप्त होती है.

ये भी पढ़ें-  देवी-देवताओं को भूलकर भी न चढ़ाएं ये फूल, माना जाता है अशुभ, भगवान होते हैं नाराज

3.जल्दी शादी: अगर किसी की शादी नहीं हो रही है, शादी में रूकावट आ रही है, शादी फिट होने के बाद टूट जा रही है तो उसे यह उपाय करना चाहिए. रोजाना इस उपाय को करने से आपके शादी में आने वाली बाधा दूर होगी. अगर आप यह उपाय नियमित तौर पर नहीं कर सकते तो कोशिश करें कि गुरुवार को जरूर करें.

4.घर मे समृद्धि: हल्दी को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. यही कारण है कि शादी में भी अलग से हल्दी रस्म की जाती है. मान्यता है कि यह बुरी नजर से बचाता है. रोजाना पानी में हल्दी डालकर नहाने से घर में समृद्धि आती है.

ये भी पढ़ें-  कुंती कैसे थी श्री कृष्ण की बुआ? क्या था उनका वास्तविक संबंध, जानें दिलचस्प पौराणिक कथा

5.वैज्ञानिक कारण: हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. हल्दी पानी से नियमित नहाने से मुहांसे और दाग धब्बे की समस्या दूर होती है. इससे चेहरे में चमक आती है. हालांकि अगर आपको कोई त्वचा संबंधी समस्या है तो इसके उपयोग से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news 18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Vastu tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें