11 मई 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य लाभ होगा, सिंह, कन्या राशि वालों के कार्यों में रुकावट संभव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 11 May 2023)

आज का संपूर्ण दिन आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन से भरा हुआ रहेगा. मित्रों से रोचक भेंट होगी. आनंद-प्रमोद के साधन, वस्त्र इत्यादि की खरीद हो सकती है. प्रणय संबंधों में सफलता मिल सकती है. उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार के क्षेत्र में भी लाभदायी दिन रहेगा. तंदुरस्ती अच्छी रहेगी.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 11 May 2023)

आज का दिन औसत रहने वाला है. घर में शांति का वातावरण रहेगा. दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा. दैनिक कामों में कुछ रुकावटें आएंगी. शत्रुओं तथा विरोधियों की वजह से परेशानी होगी. उच्च अधिकारियों के साथ विवाद टालें. महिलाओं को मायके की चिंता रह सकती है. आप में आज उदासीनता रहेगी. इससे किसी काम में मन नहीं लगेगा. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 11 May 2023)

आज आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे. मन विचलित रह सकता है. पेट से संबंधित कोई बीमारी या दर्द रह सकता है. विद्यार्थियों का आज दिक्कत आएगी. आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं. बातचीत में तार्किक एवं बौद्घिक चर्चा से दूर रहें. प्रियजनों से मिलाप होगा. शेयर-सट्टे में सावधान रहें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें