हाल के हमले में शामिल सभी आतंकी समूहों का होगा सफाया, J&K के डीजीपी दिलबाग सिंह की दो टूक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रामबन/जम्मू. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में हाल की आतंकी घटनाओं में शामिल समूहों को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा. डीजीपी ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में नई रणनीति बनाई जाएगी.

उल्लेखनीय है कि पुंछ और राजौरी जिलों में 20 अप्रैल और पांच मई को सेना पर हुए दो आतंकी हमलों में पांच जवान शहीद हो गए थे. सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘यह कहना मुश्किल है कि घुसपैठ करने वाला यह (आतंकवादियों का) नया समूह है या पुराना. लेकिन पाकिस्तान से आतंकवादी समूह आतंकी हमले करने के लिए हथियारों और विस्फोटकों के साथ घुसपैठ कर रहे हैं. शिनाख्त के बाद इन्हें खत्म करने के लिए बल और पुलिस मिलकर काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भारतीय वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, खोजा कोरोना की दवा, लैब टेस्ट हुआ सफल, जानें डिटेल्स

उन्होंने कहा, ‘कई जगहों पर उनकी पहचान की गई और बाद में उन्हें खत्म कर दिया गया. शेष समूह जिन्होंने हाल के आतंकी हमलों को अंजाम दिया है, जल्द ही समाप्त कर दिए जाएंगे.’

Tags: Jammu kashmir news, Jammu Kashmir Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें