
मुंबईः सोशल मीडिया एक ऐसे प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसने अब तक कई लोगों को स्टार बनाया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स का टैलेंट देखकर किसी को ऐड मिलने लगे तो किसी को फिल्म और सीरियल में लीड रोल. ऐसे ही सिंगिंग इंडस्ट्री में भी सोशल मीडिया ने काफी मौके दिए हैं. अब इन दिनों 21 वर्षीय बीट बोई दीप (Beat Boi Deep) हर तरफ छाए हुए हैं. बीट बोई दीप, पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में धीरे-धीरे कर एक फेमस नाम बनते जा रहे हैं.
बहुत ही कम समय में, बीट बोई दीप ने म्यूजिक इंडस्ट्री के सभी वर्गों के दिग्गजों से खूब तारीफें हासिल की हैं, चाहे वह संगीत प्रेमी हों, क्रिटीक, कलाकार या म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे. खास बात तो ये है कि उन्होंने म्यूजिक के क्षेत्र में कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है, इसके बाद भी उन्हें फेमस संगीत निर्माताओं के साथ काम करने का मौका भी मिल रहा है.
बीट बोई दीप का असली नाम प्रदीप कुमार (Pradeep Kumar) है, जो बहुत कम उम्र से ही संगीत में गहरी दिलचस्पी दिखाने लगे थे. उनका कहना है कि वह केवल म्यूजिक का आनंद ही नहीं लेते थे,वह म्यूजिक की बारीकियों को समझने की भी पूरी कोशिश करते थे.
प्रदीप ने, 17 साल की उम्र में ही म्यूजिक में अपना करियर बनाने का फैसला किया और परिवार और दोस्तों के सहयोग से एक म्यूजिक बैंड बनाया. जल्द ही वह अपने जोश से भरे और रोमांचक म्यूजिक बीट्स के लिए फेमस होने लगे और उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के उन लोगों का ध्यान आकर्षित किया जो नई प्रतिभाओं की तलाश करते हैं और उन्हें प्रोत्साहित करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 01, 2023, 08:32 IST








