Success Story : यह लड़का MBA करके बेचने लगा सब्जी, पिता ने किया विरोध, अब सालाना 2 करोड़ है टर्नओवर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Success Story : देश के कई युवा अब तक चली आ रही नौकरी की मानसिकता छोड़कर स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं. वे न सिर्फ खुद पैसे कमा रहे हैं बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कई लोगों को नौकरियां दे रहे हैं. कई ऐसे एंटरप्रेन्योर्स ने तो करोड़ो का कारोबार खड़ा कर लिया है. आपकी मुलाकात ऐसे ही एक यंग एंटरप्रेन्योर से कराने जा रहे हैं जिसने एमबीए करके किसी बड़ी कंपनी में जॉब करने की बजाए सब्जी बेचने का काम शुरू किया. आज करोड़ो रुपये का टर्न ओवर है.

एमबीए करके सब्जी बेचने की कहानी है गुजरात के वडोदरा के रहने वाले मनीष जैन की. हालांकि उनके लिए शुरुआत बिल्कुल आसान नहीं थी. सबसे पहले तो परिवार में ही इस फैसले के खिलाफ विरोध का सामना करना पड़ा. एमबीए की डिग्री लेकर बेटा सब्जी बेचे, यह भला किसी मां-बाप को गवारा होगा. सब्जी बेचने के बिजनेस का आईडिया सुनते ही पिता ने कहा कि पढ़-लिखकर क्या नाम खराब कर रहे हो. लेकिन मनीष को अपने ऊपर भरोसा था और पिता को भरोसा दिलाया कि उन्होंने सही रास्ता चुना है. जिसे उन्होंने सच साबित किया.

स्थापित किया Vegiee नामक स्टार्टअप

मनीष जैन ने परिवार वालों को अपने फैसले के पक्ष में राजी करके शुरू किया Vegiee नाम का एक स्टार्टअप. इस स्टार्टप की शुरुआत उन्होंने साल 2016 में सिर्फ 10 हजार रुपये से की थी. इन पैसों से वह आलू-प्याज खरीदकर लाए और कारोबार की शुरुआत की. समय के साथ उनका कारोबार बढ़ता गया. आज वह 40 से अधिक सब्जियां बेंच रहे हैं. अब उनके इस स्टार्टअप का सालाना टर्न ओवर 2 करोड़ से ज्यादा है.

अब कुल्हड़ के बिजनेस में आजमा रहे हाथ

अपने स्टार्टअप के बारे में मनीष बताते हैं कि वह हमेशा ताजी सब्जी देते हैं. इसलिए स्टोर करके नहीं रखते. वह रात को ऑर्डर लेते हैं और सुबह ताजी सब्जी डिलिवरी करते हैं. सब्जी के स्टार्टअप में सफलता के बाद अब वह कुल्हड़ के बिजनेस में हाथ आजमा रहे हैं.

ये भी पढ़ें 

Success Story: छोटे शहर की लड़की, IIT से पढ़ाई, मां का छूटा साथ, UPSC टॉपर्स लिस्ट में आया नाम
ये है भारत का मिलिट्री गांव, स्कूल से ही से मिलती है सेना में जाने की ट्रेनिंग, हर परिवार में है एक सैनिक

Tags: Job and career, Start Up, Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें