1 जिद ने बर्बाद कर दिया था संध्या मृदुल का करियर, रिजेक्ट किए कई ऑफर, तंगहाली में जूलरी बेचकर भी काटे दिन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: ‘पेज 3’, ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘द एंग्री गॉडेस’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस संध्या मृदुल (Sandhya Mridul) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. टीवी और फिल्मों में उन्होंने कई कभी ना भुलाने वाले किरदार निभाए हैं. हाल ही वह वेब सीरीज ताज में भी नजर आई थीं. लेकिन सालों से एक्टिंग लाइन से जुड़ी संध्या ने अब तक काफी संघर्ष किया है. उन्होंने अपने जीवन में ऐसा वक्त भी काटा है जब उन्हें अपनी जूलरी बेचकर गुजारा करना पड़ा था.

संध्या मृदुल ने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. लेकिन बीच में एक समय ऐसा भी आया जब वह वह लाइम लाइट से दूर हो गई थी. हाल ही में एक्ट्रेस ‘जी 5’ की वेब सीरीज से ताज में नजर आई थीं. इस सीरीज में उन्होंने शहंशाह अकबर के दिल पर राज करने वाली रानी जोधा के किरदार का किरदार निभाया था. इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था. सीरीज में संध्या के किरदार को भी काफी सराहा गया. इस सीरीज के दौरान एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में संध्या ने अपने संघर्ष के दिनों का जिक्र किया और बताया कि सालों तक काम करने के बाद उन्होंने तंगहाली के दिन भी काटे हैं.

जब डिंपल कपाड़िया के लिए मेहंदी बनी मुसीबत, सेट पर हाथ छिपाती नजर आईं एक्ट्रेस, फिल्म ने रच दिया था इतिहास

जब रिजेक्ट किए एक साथ कई ऑफर्स
अपने एक इंटरव्यू में खुद एक्ट्रेस संध्या मुदुल ने बताया था कि अब तो वह काफी ठीक है लेकिन ‘पेज 3’ करने के बाद उन्होंने काफी कुछ झेला है. वह डिप्रेशन में चली गई थीं. इसके बाद तो उनकी जिंदगी में एक ऐसा दिन भी आया था जब उन्हें समझ ही नहीं आया था कि वह क्या करें और क्या नहीं. पेज 3 के बाद इतनी स्टीरीयोटाइप हो गई कि उन्हें उसी तरह के रोल ऑफर होने लगे थे. उन्होंने कई रोल रिजेक्ट कर दिए सिर्फ इसी इंतजार में कि वह कुछ अलग करना चाहती थीं और एक ही तरह के रोल में थोड़ा दूर रहना चाहती थीं.

नौकरी छोड़कर बनी थीं एक्ट्रेस
बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग लाइन में जुड़ने से पहले संध्या ने बहुत बड़ी नौकरी छोड़ दी थी. नौकरी छोड़कर ही वह एक्टर बनी थीं. क्योंकि नौकरी वह कभी करना ही नहीं चाहती थीं. क्योंकि उन्होंने तो शुरू से ही एक्टिंग में करियर बनाने का सपना देखा था. अपने काम के बीच उन्होंने कई साल काम नहीं किया उनके करियर के बीच में कई साल का गैप रहा जब उन्होंने कोई काम नहीं किया.

जब जूलरी बेचकर काटे थे दिन
संध्या ने बताया कि जब काम नहीं होने की वजह से उनके पैसे खत्म हो गए तो उन्होंने कैसे मैनेज किया. उन्होंने कहा, ‘पैसे खत्म होने पर मैंने अपनी जूलरी बेच दी. बहुत सारी जूलरी थी जो मैं पहनती नहीं थी वो मैंने बेच दिए और चलती रही आगे. लेकिन काम नहीं किया मैंने जब तक मेरे पसंद का नहीं आया. मुश्किल था वो वक्त, मैंने अपना खर्चा कम कर दिया, बाहर जाना कम कर दिया. लेकिन मुझे ये भी लगता है कि एक इंसान के लिए सबकुछ मुमकिन है, अगर वो हार नहीं माने तो.’

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Tv actresses

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें