Barmer News : तीन दिन बाद घर में थी दो बेटियों की शादी, अचानक हो गया ऐसा हादसा कि सब कुछ हो गया बर्बाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मनमोहन सेजू/ बाड़मेर. पश्चिम राजस्थान के सीमांत बाड़मेर जिले में एक परिवार में बेटियों की शादी से पहले हुई एक घटना से परिवार सदमे में आ गया है. पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई है. चौहटन कस्बे के साइयों का तला गांव में एक शादी के घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पूरा परिवार आसमान तले आ गया है.

सरहदी बाड़मेर जिले के चौहटन उपखण्ड क्षेत्र के साइयों का तला गांव में एक परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गई है. साइयों का तला निवासी बाबूलाल पुत्र जेठाराम के घर मे गीत-संगीत बज रहा था. घर में शादी को लेकर खुशी का माहौल था. लेकिन बुधवार दोपहर को रसोई में चाय बनाते समय गैस रिसाव से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

दरअसल जेठाराम की दो पुत्रियों मांगी और मली की 13 मई को शादी थी. शादी की तैयारियों को लेकर घर मे खुशी का माहौल था और अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिवार गम में है. घर मे रखे नकदी,सोने-चांदी के आभूषण,अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया है. एक के बाद एक करके 3 गैस सिलेंडर बड़े धमाके के साथ फटे और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने घर मे सो रहे नन्हे मासूमो को सतर्कता बरतते हुए सुरक्षित बाहर निकाल दिया है.

वहीँ गैस फटने के धमाके से 5 लोग घायल हो गए है जिन्हें चौहटन उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया है. घटना की जानकारी मिलने पर चौहटन पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र डूकिया व चौहटन पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जानकारी जुटाई है. नेतराड़ के पूर्व सरपंच मूलाराम गोदारा के मुताबिक घर में शादी को लेकर संगीत चल रहा था. करीब 50 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि करीब 10 लाख रुपये की नकदी,सोने-चांदी के आभूषण सहित तीन झोंपे जलकर राख हो गए है. अब बाबूलाल का पूरा परिवार आसमान तले आ गया है.

आप भी इस परिवार की मदद में भागीदार बन सकते है. इस परिवार की मदद के लिए पीड़ित बाबूलाल के बेटे धूड़ाराम के फोन पे नम्बर 9950128307 पर मदद भेज सकते है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 21:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें