सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. अगर आप अवध विश्वविद्यालय के स्टूडेंट हैं और यहां से स्नातक तथा परास्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक के सेमेस्टर परीक्षा की परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि घोषित कर दी है. 22 मई तक आप सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म अवध विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं.
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 मई निर्धारित की है. इसके अलावा सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से कराई जाएंगी. इतना ही नहीं, कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के आदेश पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि की घोषणा पिछले दिनों की गई थी.
इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 22 मई कर दी है. वहीं दूसरी तरफ 23 मई तक परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय समेत महाविद्यालय में आप जाकर जमा कर सकते हैं. 23 मई को ही महाविद्यालय में जमा किए गए परीक्षा फॉर्म में आप संशोधन कर सत्यापित भी करा सकते हैं.
आपके शहर से (अयोध्या)

Jhansi News : ट्रेन पर चढ़ने से पहले लोको पायलट बजाते हैं घंटी और लेते हैं शपथ, जानें क्या है यह अनोखी परंपरा

निकाय चुनाव में इन पहचान पत्रों से कर सकते हैं कल मतदान

Lucknow News: परिवार संग लखनऊ के इस खूबसूरत गार्डन में दिनभर करें मस्ती, जानें टिकट की कीमत और टाइम

23 दिन में 23 ट्वीट, अतीक अहमद के समर्थन में पाकिस्तान बॉर्डर से एक्टिव है ट्विटर हैंडल, UP पुलिस अलर्ट पर

UP Nikay Chunav: बन रहा अद्भुत संयोग! देव गुरु कराएंगे मतदान…तो शनिदेव सुनाएंगे फैसला

ये है भारत का मिलिट्री गांव, स्कूल से ही से मिलती है सेना में जाने की ट्रेनिंग, हर परिवार में है सैनिक

Success Story : नौकरी छोड़ शुरू किया मुर्गी पालन, अब लाखों में कर रहे कमाई…जानिए रिजवान की कहानी

Prayagraj News : महाकुंभ से पहले रेलवे स्टेशन हो जाएंगे हरे-भरे, यात्रियों को पढ़ाया जाएगा जागरूकता का पाठ

Ayodhya News : भगवान राम का है ज्येष्ठ माह से कनेक्शन, जानें क्या है मान्यता

उमेश पाल मर्डर केस: ‘उसके सीने में मैं गोलियां मारूंगा’, अतीक के बेटे ने जेल से ही कर दिया था ऐलान

Barabanki News : बाराबंकी में जाम की झाम से कैसे मिलेगा छुटकारा, जब ट्रैफिक सिग्नल ही खराब पड़े
ऐसे भरें ऑनलाइन परीक्षा फार्म
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीए. बीएससी, बी.कॉम एवं एमए, एमएससी, एम.कॉम की सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में कराने की तैयारी है. छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए सर्वप्रथम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rmlauexams.in पर जाकर पूर्व सेमेस्टर के अनुक्रंमाक अंकित करना होगा. इसके बाद परीक्षा फार्म को पूरा करने के बाद दो प्रतियों में परीक्षा फार्म की प्रिंट निकलवाने के साथ एक प्रति महाविद्यालय में 23 मई तक जमा करनी होगी.
यह भी जान लें
आगे बताया कि किसी भी छात्र-छात्रा के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरते समय त्रुटि होने पर महाविद्यालय द्वारा संशोधन किया जाएगा. यदि किसी महाविद्यालय द्वारा त्रुटिपूर्ण परीक्षा फार्म सत्यापित किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय की होगी. मीडिया प्रभारी ने बताया कि उक्त सूचना से समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों को अवगत करा दिया गया है.
परीक्षा फॉर्म का लिंक: https://exam.rmlauexams.co.in/get-form.aspx
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Avadh University, Ayodhya News, Education news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 20:44 IST








