बॉलीवुड के 8 बड़े सितारे, जिन्होंने परिवार के मर्जी से की अरेंज्ड मैरिज, कुछ के अफेयर के हुए थे बहुत चर्चे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के अफेयर के चर्चे काफी हुए थे. एक वक्त शाहिद का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ और विवेक ओबेरॉय का नाम ऐश्वर्या राय के साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन इन्होंने आखिर में अपने परिवार के मर्जी से ही शादी रचाई. आज हम आपको उन 8 बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अरेंज्ड मैरिज चुना.

शाहिद कपूर: शाहिद कपूर ने 7 जुलाई, 2015 को एक अरेंज्ड मैरिज में मीरा राजपूत से शादी रचाई. शादी गुड़गांव में हुई और उसके बाद मुंबई में रिसेप्शन हुआ था. बता दें, एक समय में शाहिद और करीना कपूर की चर्चाएं लवबर्ड के रूप में खूब हुआ करती थी. विवेक ओबेरॉय: विवेक ओबेरॉय ने 29 अक्टूबर, 2010 को प्रियंका अल्वा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ओबेरॉय और अल्वा सालों से फैमिली फ्रेंड थे, जबकि फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल की मुलाकात एक शादी में हुई थी, इस कपल को एक-दूसरे के प्यार में पड़ने में सिर्फ 20 मिनट लगे थे. माधुरी दीक्षित: माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर, 1999 को जब डॉ. श्रीराम नेने के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया तो हर कोई दंग रह गया था. बता दें, अपने समय में माधुरी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं और उन्हें आज भी बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है. नील नितिन मुकेश: नील नितिन मुकेश ने 9 फरवरी, 2017 को उदयपुर में एक भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग में रुक्मिणी सहाय से शादी की थी. दिलचस्प बात यह है कि यह शादी उनके परिवारों द्वारा तय किया गया था. अरेंज्ड मैरिज के बारे में बात करते हुए, नील ने बॉम्बे टाइम्स से कहा था, ‘मैंने भी सोचा था कि मैं अपने दम पर किसी को ढूंढ लूंगा, लेकिन एक अरेंज मैरिज की सबसे खूबसूरत बात यह है कि अगर आपको सही लड़की मिल जाए तो प्यार होना तय है.’ राकेश रोशन: राकेश रोशन ने 1970 में जेओम प्रकाश की बेटी पिंकी से अरेंज्ड मैरिज की थी. राकेश रोशन के पिता और जेओम प्रकाश के बीच अच्छे संबंध थे और जे म प्रकाश अक्सर अपनी बेटी के साथ रोशन के घर जाया करते थे. 1967 में राकेश के पिता के निधन के बाद उन्होंने सहायक निदेशक के रूप में काम करना शुरू किया और जब ओम प्रकाश पिंकी के लिए एक आदर्श साथी की तलाश कर रहे थे, तो उन्होंने राकेश को अपनी बेटी की पति बनाने का फैसला किया. राज कपूर: राज कपूर, जिनकी नरगिस के साथ केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रही थी, लेकिन उन्होंने कृष्णा से एक अरेंज्ड मैरिज में शादी की थी और उनके बीच एक मजबूत रिश्ता बना रहा. राज कपूर साहब आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा है. ईशा देओल: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल का फिल्मी करिअर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, वह अपने करिअर में सफल नहीं हो पाईं. वहीं, उन्होंने साल 2012 में अपने घर वालो की मर्जी से अपने बचपन के दोस्त भरत से शादी करके सेटल हो गईं. बताया जाता है कि ये दोनों भले ही एक दूसरे को बचपन से जानते थे लेकिन शादी परिवार वालों की मर्जी से ही रचाई. गोविंदा: एक वक्त गोविंदा और एक्ट्रेस नीलम कोठारी के प्यार के चर्चे खूब हुआ करते थे. उस दौर में एक तरफ गोविंदा जहां सुपरस्टार थे, तो वहीं नीलम का नाम भी मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्म में शामिल था, लेकिन गोविंदा ने अपने परिवार वालों के मर्जी से सुनीता अहूजा से 11 मार्च, 1987 अरेंज मैरिज की थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें