Success Story : नौकरी छोड़ शुरू किया मुर्गी पालन, अब लाखों में कर रहे कमाई…जानिए रिजवान की कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ वर्मा/रायबरेली. अधिकतर युवाओं का सपना होता है कि वह अच्छी से अच्छी नौकरी करें और शोहरत हासिल करें, लेकिन जब नौकरी नहीं मिलती तो निराश हो जाते हैं. परंतु अब युवाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब सरकार भी स्वरोजगार के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है. जिससे वह अपना स्टार्टअप शुरू कर सकें और कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकें.

सरकार की इसी सोच को पूरा करते हुए रायबरेली जनपद के विकास क्षेत्र महाराजगंज के कुशमहुरा गांव का एक युवक बीते 4 वर्षों से लगभग 1 एकड़ पर मुर्गी फार्म बनाकर मुर्गी पालन कर रहा है. वह कम लागत अधिक मुनाफा कमा रहा है. साथ ही कई लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहा है. महराजगंज विकास क्षेत्र के कुशमहुरा गांव निवासी रिजवान अहमद बताते हैं कि वह एक निजी कंपनी में बतौर डिस्ट्रीब्यूटर काम करते थे. लेकिन उन्हें वह काम पसंद नहीं आया.

मुर्गी पालन से बनाई पहचान
रिजवान अहमद ने वर्ष 2017 में नौकरी छोड़ दी और अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की ठानी. इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मुर्गी फार्म खोलने का मन बनाया वर्ष 2017 में एक छोटे से मुर्गी फार्म से शुरुआत करने वाले रिजवान आज लगभग 1 एकड़ में मुर्गी फार्म बनाकर मुर्गी पालन कर रहे हैं. इससे वह कम लागत में अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं. साथ ही इन्होंने कई लोगों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध करा रखा है. साथ ही वह जनपद के दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं.

न्यूनतम लागत में अच्छी कमाई
न्यूज 18 से बात करते हुए मोहम्मद रिजवान बताते हैं कि मुर्गी पालन के कार्य में 20 से 25 हजार की लागत में प्रति महीने कम से कम 45 से 55 हजार तक की कमाई कर रहे हैं. यानी की सालाना लगभग 5 से 6 लाख रुपए तक का मुनाफा कमाया जा सकता है. साथ ही कई लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. जिससे उन्हें गांव से बाहर नहीं जाना पड़ रहा है.

साथ ही अपने परिवार की देखभाल भी अच्छे से कर रहे हैं. वह कहते हैं की आज हमारी युवा पूरी नौकरी की तरफ भाग रही है. लेकिन वह यह नहीं समझ रहे कि नौकरी से अच्छा अपना स्वयं का व्यवसाय है. जिससे वह अपने साथ कई अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं.

Tags: Rae Bareli News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें