News18 India Mahapoll: कर्नाटक में फिर होगा ‘नाटक’? न्यूज18 के महापोल में किसी को बहुमत नहीं, देखें BJP-कांग्रेस को कितनी सीटें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: Karnataka Exit Poll Result Live Update: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया और अब सभी को नतीजों का इंतजार है. वोटिंग खत्म होते ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए. कर्नाटक में मोदी मैजिक के दम पर भाजपा 38 साल पुराना मिथक तोड़ पायेगी या फिर कांग्रेस वही रिवाज बरकरार रखेगी, इसका सटीक जवाब तो अब 13 मई को ही मिलेगा, मगर आज तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल ने यह इशारा कर दिया है कि कर्नाटक का इस बार किंग कौन बन सकता है. कर्नाटक को लेकर अलग-अलग एजेंसियां अलग-अलग दावा कर रही हैं, मगर न्यूज18 के टारगेट महापोल में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. न्यूज18 के टारगेट महापोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है.

न्यूज18 के टारगेट महापोल की मानें तो कर्नाटक में एक बार फिर से त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं, जिसमें जेडीएस साल 2018 की तरह किंग मेकर की भूमिका निभा सकती है. टारगेट महापोल के आंकडडों के मुताबिक,  कर्नाटक में भाजपा को 94 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस को 102 सीटें मिलने का अनुमान है. जेडीएस को 25 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं. हालांकि, इस महापोल में भाजपा को कांग्रेस से कम सीटें मिलती दिख रही है. बता दें कि पिछली बार के चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत भाजपा से अधिक था, मगर सीटें कम आईं थीं.

karnataka

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: न्यूज18 के टारगेट महापोल में किसे कितनी सीटें

कर्नाटक में 13 मई को सामने आएगी फाइनल तस्वीर
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election 2023) के लिए आज यानी बुधवार को मतदान हुआ. आज एग्जिट पोल के नतीजों से एक अनुमान मिल जाएगा कि आखिर कर्नाटक का किंग कौन होगा. हालांकि, फाइनल नतीजों के लिए 13 मई तक का इंतजार करना पड़ेगा. कर्नाटक चुनाव में मुख्य तौर पर बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच में मुकाबला रहा. हालांकि, जेडीएस इस बार भी किंग मेकर बनने का दावा कर रही है. कर्नाटक चुनाव में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने कई दिनों तक मोर्चा ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार और रोड शो किया, जबकि कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला.

Karnataka Election 2023 Mahapoll Live: कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, कांग्रेस-बीजेपी में जबर्दस्त टक्कर, JDS किंगमेकर

कब खत्म हो रहा कार्यकाल
कर्नाटक की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 में खत्म हो रहा है और उससे पहले कर्नाटक को नई सरकार मिल जाएगी. पिछली बार कर्नाटक में चुनाव मई 2018 में हुए थे. चुनाव के बाद जेडीएस यानी जनता दल (सेकुलर) और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी. इसमें एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे. हालांकि, करीब एक साल बाद ही यानी जुलाई 2019 में कांग्रेस और जेडीएस के कई मंत्रियों के इस्तीफे के बाद सरकार गिर गई. इसके बाद फिर बीएस येदुयरप्पा की अगुवाई में बीजेपी ने यहां सरकार गठित की. हालांकि,बीएस येदुयरप्पा भी दो साल ही मुख्यमंत्री के पद पर रह पाए. उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा और फिर उसके बाद बासवराज बोम्मई को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया.

किसे कितने सीटें मिलीं
पिछली बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक सीटें आई थीं. कर्नाटक के कुल 224 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 104 तो कांग्रेस को 80 सीटें मिली थीं. जबकि जेडीएस यानी जनता दल सेकुलर के खाते में 37 सीटें आई थीं और वह किंग मेकर बनी थी. इस चुनाव में भाजपा को पूर्व की चुनाव की तुलना में करीब 64 सीटों का फायदा हुआ था. अगर वोट प्रतिशत की बात की जाए तो इस मामले में कांग्रेस ने बाजी मारी थी. कांग्रेस को जहां 38.14 वोट फीसदी तो भाजपा को 36.35 फीसदी वोट शेयर हासिल हुआ था. वहीं, जेडीएस को करीब 18 फीसदी वोट मिले थे.

यहां यह बताना जरूरी है कि न्यूज18 के महापोल के माध्यम से यह बताने की कोशिश की जा रही है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बाजी किसके हाथ लगेगी. कुल मिलाकर कहा जाए तो एग्जिट पोल से 13 मई की भविष्यवाणी की जा रही है. मगर यह भविष्यवाणी सही साबित हो जाए यह जरूरी भी नहीं. फाइनल नतीजे 13 मई को ही सामने आएंगे.

Tags: Karnataka, Karnataka assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें