
हाइलाइट्स
सोने में 265 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट
चांदी में 120 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी
सोने का भाव जानने के लिए इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें
Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज यानी 10 मई को कमी देखने को मिली है. वहीं, चांदी के भाव में इजाफा हुआ है. 10 ग्राम सोना सस्ता होकर 61,585 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में तेजी आई है और अब यह 77,800 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 265 रुपये के नुकसान के साथ 61,585 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.
आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
हालांकि, चांदी की कीमत 120 रुपये की तेजी के साथ 77,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 265 रुपये की गिरावट के साथ 61,585 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई’’
विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,033 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी तेजी के साथ 25.88 डॉलर प्रति औंस हो गई. बुधवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट रही.
जनवरी-मार्च में भारत में गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटी
गौरतलब है कि इस साल जनवरी-मार्च में भारत में गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटी है. इस दौरान गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटकर 112.5 टन रहा है. जनवरी-मार्च में बुलियन इंपोर्ट बिना बदलाव 134 टन पर रहा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक जनवरी-मार्च में सोने की ग्लोबल डिमांड 13 फीसदी घटी है. इस दौरान ग्लोबल गोल्ड डिमांड 13 फीसदी घटकर 1,081 टन पर आ गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Gold, Gold price, Gold Price Today, Silver price, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 17:02 IST








