पानी की बोतल में जमा हो गई है गंदगी, बेहद आसान है साफ करने का तरीका, बच्‍चे भी कर लेंगे ट्राई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पानी की बोतलों को हर दूसरे तीसरे दिन जरूर साफ करें.
बोतल को विनेगर की मदद से भी साफ किया जा सकता है.

Water Bottle Cleaning Tips: गर्मी के मौसम में बार-बार पानी पीना जरूरी है. लेकिन यदि पानी गंदा हो तो ये आपको बीमार कर सकता है. अगर आप घर, ऑफिस, स्‍कूल या ट्रैवल के दौरान पानी की बोतल कैरी करते हैं, तो उन्‍हें हर दूसरे तीसरे दिन अच्‍छी तरह से डीप क्‍लीन करना जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर बोतल में बैक्‍टीरिया पनप जाते हैं और आसानी से हमें बीमार बना देते हैं. कुछ लोगों के लिए बोतल को अंदर से साफ करना बहुत ही मुश्किल भरा काम लगता है. कुछ बोतल आकार में ऐसी होती हैंं, जिसमें आसानी से ब्रश नहीं घुस पाता और  ना ही अंदर आसानी से कुछ नजर ही आता है. ऐसे में कुछ हैक्‍स आपके काम आ सकते हैं.

बोतल में डालें पानी- सबसे पहले बोतल में गुनगुना पानी डालें और कुछ ड्रॉप डिश वॉशर लिक्विड सोप डालें. अब इसे हिलाएं और 2 से 4 मिनट तक इसी तरह छोड़ दें.

फिर करें स्‍क्रब- अब बोतल को ब्रश की मदद से अच्‍छी तरह से रगड़ें. ध्‍यान रहे कि तली के साथ साथ चारों तरफ की दीवार भी साफ हो जाए. बोतल के ढक्‍कन को भी स्‍क्रब करें.

इसे भी पढ़ें : नारियल के तेल में ये 2 चीजें मिलाकर लगाएं, कुछ ही दिनों में काले होंगे सफेद बाल, आज ही अजमाएं देशी नुस्खा

धोएं और सुखाएं- अब बोतल को रनिंग वॉटर से अच्‍छी तरह से खंगाल लें. इसके बाद पेपर टॉवल की मदद से इसे सुखा लें. ध्‍यान रखें कि नमी रहने से गीले बोतल में फिर जर्म आ सकता है. इसलिए इसे सुखाकर तुरंत ढक्‍कन बंद कर लें.

ब्‍लीच से करें डीप क्‍लीन- आप बोतल में थोड़ा सा ब्‍लीच डालें और ठंडा पानी मिलाएं. अब इसका ढक्‍कन बंद करें और अच्‍छी तरह से हिलाएं. रात भर के लिए इसे इसी तरह छोड़ दें. अब सुबह उठकर आप इसे ब्रश से रगड़कर साफ करें और अच्‍छी तरह से धोकर पोछ लें.

इसे भी पढ़ें : गंदे जूतों को कर सकते हैं वॉशिंग मशीन में साफ, बस जान लें क्लीन करने का सही तरीका, नहीं खराब होंगे शूज़

विनेगर से करें क्‍लीन- रात के वक्‍त बोतल में आधा कप विनेगर, एक चम्‍मच ब्‍लीच और ठंडा पानी मिलाएं. फिर सुबह इसे हिलाएं और बॉटल ब्रश की मदद से अच्‍छी तरह रगड़कर साफ करें. फिर पानी से धोकर पोछ लें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Cleaning, Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें