प्रॉपर्टी डीलर को पिलाई शराब, फिर कर दी गोली मार कर हत्या… नहर की पुलिया पर मिला शव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनिरुद्ध शुक्ला/बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शराब पार्टी के दौरान एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे शव को नहर की पुलिया के पास छोड़ कर फरार हो गए. घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव के समीप की है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के बाहर नहर की पुलिया पर 36 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर राजेश वर्मा की अवैध तमंचे से सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई. मर्डर की सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना पुलिस, बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह सहित डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचा. पुलिस गहनता से घटनाक्रम की जांच पड़ताल करने में जुट गई है. मृतक के शव के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा बरामद हुआ है. इसी अवैध हथियार से हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है.

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया है कि मृतक राजेश वर्मा अपने भाई बृजेश के साथ चंदवारा गांव में स्थित सरकारी शराब के ठेके से शराब लेने के लिए गया था. उसने अपने भाई को यह कहते हुए अपनी बाइक देकर घर वापस भेज दिया था कि वो किसी और के साथ अलग जा रहा है, और घर देर से लौटेगा. लेकिन अगली सुबह प्रॉपर्टी डीलर राजेश वर्मा का शव नहर की पुलिया पर पड़ा हुआ मिला.

पुलिस मामले से जुड़े सबूत जुटा रही है. पुलिस दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का दावा कर रही है.

Tags: Barabanki News, Crime news of up, Murder, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें