इमरान खान ने खोला निजी जिंदगी का राज, बीवी रह गई अवाक, चंद महीने ही चली थी शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

इमरान ने रेहम खान से की थी दूसरी शादी
रेहम ने किए थे पूर्व पीएम के बारे में कई खुलासे

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम इमरान खान जब अपने क्रिकेट करियर के उफान पर थे तो उनका नाम कई बॉलीवुड अदाकाराओं से लेकर इंग्लैंड के नामी चेहरों से जोड़ा गया. अदालती फैसले के बाद उन्होंने एक संतान को बेटी का दर्जा दे दिया था, लेकिन हैरत तो तब हुई जब उन्होंने अपनी दूसरी बीवी को बताया कि वह इकलौती ऐसी औलाद नहीं है. टीवी पत्रकार रहीं रेहम खान की शादी तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ इमरान खान से साल 2015 में हुई थी. हालांकि, महज चंद महीनों में ही दोनों अलग हो गए थे. वजह, इमरान का काला सच.

रेहम खान ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि शादी के महज कुछ सप्ताह के भीतर ही हम टीरियन यानी इमरान खान की इंग्लिश प्रेमिका से हुई बेटी के बारे में बात कर रहे थे. रेहम के मुताबिक, इमरान ने बेहद लापरवाही से कहा कि आप जानती हैं कि वह अकेली नहीं जो मेरी है. ऐसी पांच हैं, जिनके बारे में मुझे पता है. रेहम इस बात को सुनकर हैरान थीं. हालांकि, वह सब कुरेदकर पूछ लेना चाहती थीं. ठीक उसी तरह जैसे बॉलिंग करते हुए इमरान खान बल्‍लेबाज का दिमाग पढ़ रहे होते थे.

खुद उठाया राज से पर्दा
आत्‍मकथा के मुताबिक जब रेहम ने इमरान खान से पूछा कि आपको अपनी नाजायज औलादों के बारे में कैसे पता तो पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम ने कहा कि मुझे उनकी मांओं ने बताया है. रेहम को लगा कि सभी विदेशी हैं क्या? इस पर जब उन्होंने सवाल किया तो इमरान बोले, कुछ इंडियंस भी हैं और सबसे बड़ा बेटा अब 34 साल का है.

रोहित के जिगरी ने RCB के खिलाफ किया ऐसा काम, अंपायर हुए परेशान, कमेंट्री बॉक्स से लेकर स्‍टेडियम तक हर कोई था हैरान

टीरियन वाइट को तो बेटी का दर्जा अदालत से मिला, लेकिन उस 34 साल के लड़के की मां सीता वाइट की तरह अपने बेटे को हक दिलाने क्यों सामने नहीं आई? इस पर इमरान ने बताया कि वह शादीशुदा थी. प्रेगनेंट होने के बाद उसने मुझे शुक्रिया कहा और मैंने ओके. ऐसे ही बाकी औलादें हैं. बता दें कि इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था. यह कार्रवाई अल कादिर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट स्कैम केस में की गई है. इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्‍तान में हंगामा मचा हुआ है.

Tags: Ex PM Imran Khan Arrested, Imran khan, Pakistan, Reham Khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें