
जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने पहले राजसमंंद जिले के नाथद्वारा में 5500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित विख्यात नाथद्वारा मंदिर में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किये और आजादी के इस अमृतकाल में विकसित भारत की सिद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा और अभी सिरोही जिले के आबू रोड में बीजेपी की एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि मैं राजस्थान की धरा को, यहां के संस्कारी भाई-बहनों को शीश झुका कर प्रणाम करता हूं। आज 10 मई है और आज ही के दिन 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी उठी थी, जिसने अंग्रेजी सत्ता को हिला कर रख दिया था. आज के दिन विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध सैकड़ों वर्षों से चले आ रहे संघर्ष को एक नई दिशा मिली थी. इसिलए आज के दिन वीरभूमि राजस्थान आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.
पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं नवरात्र में आबूरोड आया था, तो आपसे बातचीत नहीं कर पाया था. क्योंकि कानून की वजह थी और नियम फॉलो करने का मेरी आदत है. लेकिन आपके दर्शन हो गए थे. सार्वजनिक जीवन में पल दो पल में जिंदाबाद और मुर्दाबाद शुरू हो जाता है. लेकिन वह दिन मेरे लिए यादगार और संस्कार वाला दिन है. यह आपका बड़प्पन और संस्कार और ऊंचाई है कि रात को इतनी संख्या में आप लोग इकट्ठे हुए और उन्हें मैं संबोधित नहीं कर पाया. मुझे लगा था कि आप गुस्सा होंगे. लेकिन आपने बड़प्पन दिखाया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: PM Modi
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 14:49 IST









