डायबिटीज के मरीज बेफिक्र होकर पी सकते हैं 4 समर ड्रिंक्स, नहीं बढ़ेगी ब्लड शुगर! सीखें बनाने का तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

गर्मी में आम का पन्ना एनर्जी बढ़ाने के साथ लू से भी बचाता है.
सत्तू का शरबत एक पारंपरिक और स्वास्थ्यवर्धक ड्रिंक है.

Sugar Free Summer Drinks: गर्मी के मौसम में हर कोई एनर्जी ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल कर लेता है. सेहत को दुरुस्त रखने के लिए ये जरूरी भी हैं, लेकिन कई बार हेल्दी ड्रिंक्स भी डायबिटीज के मरीजों के लिए मुसीबत बन जाते हैं. दरअसल कई ऐसे फ्रूट ड्रिंक्स हैं जो कि काफी हेल्दी होते हैं लेकिन ब्लड में शुगर का लेवल तेजी से बढ़ा देते हैं. ऐसे में शुगर पेशेंट्स कई बार ना चाहते हुए भी समर ड्रिंक्स से दूरी बना लेते हैं. आज हम आपको 4 ऐसे समर ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ काफी टेस्टी रहेंगे, बल्कि शुगर फ्री भी होंगे, जिससे डायबिटीज के मरीज भी बेफ्रिक होकर गर्मी के मौसम में इनका लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि इन हेल्दी ड्रिंक्स से पहले अगर चिकित्सक की सलाह ली जाए तो बेहतर रहेगा.

गर्मी में पिएं शुगर फ्री 4 समर ड्रिंक्स

1. छाछ – गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे पारा चढ़ता है हेल्दी और एनर्जी ड्रिंक पीने की चाहत बढ़ती जाती है. शुगर पेशेंट्स के लिए समर सीजन में हेल्दी ड्रिंक के तौर पर छाछ का सेवन काफी फायदेमंद होता है. अलग-अलग जगहों पर छाछ को अलग-अलग तरीके से तैयार कर सर्व किया जाता है. आप भी अगर मसालेदार छाछ को बनाकर पीना चाहते हैं तो इसमें सिर्फ तीन चीजों दही, पानी और काला नमक/सादा नमक की ही जरूरत पड़ेगी. इसमें जीरा, धनिया पत्ती, अदरक और काली मिर्च पाउडर डालकर स्वाद को आसानी से बढ़ाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: परफेक्ट स्टार्टर है पोटैटो पनीर शॉट्स, स्वाद ऐसा की तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग, आसानी से होता है तैयार

2. गाजर की कांजी – गर्मी में शरीर की ठंडक बनाए रखने के लिए गाजर की कांजी एक बेहतरीन विकल्प है. डायबिटीज पेशेंट्स भी गाजर की कांजी को पी सकते हैं. इसमें प्रोबायोटिक प्रॉपर्टीज होती हैं और कांजी न्यूट्रिशन से भरपूर होती है. इसे बनाने के लिे गाजर, सरसों, नमक और पानी का प्रयोग किया जाता है. कुछ लोग इसमें बीटरूट और अन्य मसालों का भी उपयोग करते हैं. इसे बनाने के लिए कुछ दिनों तक धूप में रखकर इसे फर्मंटेड किया जाता है.

3. सत्तू शरबत – पारंपरिक देसी हेल्थ ड्रिंक के तौर पर सत्तू के शरबत की कोई जोड़ नहीं है. ये शरीर की ठंडक बनाए रखने के साथ बॉडी को एनर्जी से भर देता है. सत्तू का शरबत बनाने के लिए भुना चना, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, अदरक पाउडर, पुदीना, काला नमक और थोड़े से गुड़ का प्रयोग किया जाता है. हालांकि, ये ध्यान रखें कि गुड़ शुगर का ही एक प्रकार होता है ऐसे में इसकी मात्रा सीमित रहनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: गर्मी में खाएं प्याज और टमाटर से बनी चटनी, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण, मिनटों होगी तैयार

4. आम पन्ना – गर्मी का मौसम हो और आम का जिक्र न हो ये कैसे हो सकता है. डायबिटीज पेशेंट्स भी आम खाने की चाहत रखते हैं लेकिन आम शुगर को तेजी से बढ़ाता है. ऐसे में समर ड्रिंक के तौर पर कच्चे आम का पन्ना लिया जा सकता है. ये काफी टेस्टी होता है और सेहत के लिहाज से काफी गुणकारी होता है. आम का पन्ना बनाने के लिए कच्चे आम को उबाला जाता है और इसमें जीरा, पुदीना, काला नमक और थोड़ी सी चीनी का प्रयोग किया जाता है. शुगर के मरीज बिना चीनी के या फिर बेहद ही सीमित मात्रा में चीनी डालकर टेस्टी आम पन्ना का लुत्फ उठा सकते हैं.

Tags: Food, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें