MP : बीजेपी की नयी चाल, दिग्विजय सिंह के बाद अब कमलनाथ के लिए गढ़ा नया नाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भोपाल.राजनीति में शुचिता की बात करने वाली बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के बाद अब कमलनाथ के लिए भी हल्का शब्द ढूंढ लिया है. 2003 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बिजली-पानी- सड़क जैसे मुद्दों को लेकर दिग्विजय सिंह के लिए बंटाधार शब्द का इस्तेमाल किया था. अब 2023 का चुनाव है. बीजेपी के रडार पर कमलनाथ आ गए हैं. बीजेपी ने एमपी कांग्रेस के किसान कर्ज माफी, महिला सम्मान अभियान ₹500 में सिलेंडर जैसी घोषणा  के मामले में कमलनाथ को झूठ नाथ के रूप में प्रचारित करना शुरू कर दिया है.

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस के सीनियर लीडर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की काट तलाशने की मुहिम तेज कर दी है. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस के नारी सम्मान अभियान पर हमला बोलते हुए कमलनाथ को झूठ नाथ बताया. मिश्रा ने कहा कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाने और झूठ बोलने का काम कर रही है. 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भी झूठ बोला और सरकार में आने के बाद उसे पूरा नहीं किया. कांग्रेस पहले भी भ्रम फैला चुकी है. उसी तरीके से भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही है कमलनाथ सिर्फ झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं.

B भारत J झूठ P पार्टी
दिग्विजय के बाद कमलनाथ के खिलाफ बीजेपी बूथनाथ नाम प्रचार करने पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा बीजेपी का मतलब खुद B भारत J झूठ P पार्टी है. बीजेपी के नेता झूठ बोलने का काम करते हैं, बीजेपी का एक ही फार्मूला है- झूठ बोलो जोर से बोलो बार बार बोलो.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

खूब चल पड़ा था बंटाधार
2003 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का बंटाधार जमकर चला और बीजेपी को इसका जमकर फायदा मिला. बीजेपी दो दशक से दिग्विजय सिंह के खिलाफ बंटाधार शब्द का इस्तेमाल कर जनता को 2003 के पहले के हालातों की जानकारी देती है. अब बीजेपी ने कमलनाथ को निशाने पर लेते हुए झूठ नाथ के रूप में प्रचारित करने तेज कर दिया है. मतलब चुनाव से पहले नेताओं के नामकरण से लेकर तल्ख बयान और तेज सुनाई देंगे यह तय है.

Tags: BJP MP politics, Digvijay singh, Kamalnath, Madhya Pradesh Assembly, Madhya Pradesh Congress, Madhya pradesh latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें