PM Modi Visit Rajasthan: 8 माह में पांचवा दौरा, देंगे ये बड़ा संदेश, BJP के गढ़ को करेंगे और मजबूत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पीएम मोदी सिरोही और राजसमंद के दौरे पर रहेंगे
प्रधानमंत्री पिछली बार 30 सितंबर को आबूरोड आए थे
राजस्थान को 5500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे

जयपुर. पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज राजस्थान आएंगे. पीएम मोदी का बीते 8 महीने में मरुधरा का यह पांचवा दौरा है. आज प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के राजसमंद और सिरोही का दौरा करेंगे. यहां वे 5 जिलों की 26 विधानसभा सीटों को साधेंगे. उनका फोकस सिरोही, राजसमंद जालोर, पाली और उदयपुर जिले की सीटों पर होगा. विधानसभा की इन 26 सीटों में से 19 पर बीजेपी काबिज है. बीजेपी राजस्थान में पहले से मजबूत अपने इस गढ़ पर पकड़ और पुख्ता करना चाहती है. पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान राजस्थानवासियों को 5500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे.

मारवाड़ संभाग के पाली जिले की 6 सीटों में से पांच बीजेपी के पास है. सिरोही जिले की 3 में से 2 सीटों भाजपा के पास है. जालोर की 5 सीटों में से 4 पर बीजेपी काबिज है. मेवाड़ के उदयपुर की 8 में से 6 सीटें भाजपा के पास है. वहीं राजसमंद की 4 सीटों में से 2 पर बीजेपी का कब्जा है. राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. लिहाजा बीजेपी अपने पंरपंरागत गढ़ों को और मजबूत करने के साथ ही कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर अपना प्रभाव जमाने की पुरजोर कोशिश कर रही है.

पीएम पिछली बार 30 सितंबर को आबूरोड आए थे
पीएम मोदी पिछली बार 30 सितंबर को आबूरोड आए थे. लेकिन रात को 10 बजे बाद पहुंचने के कारण वे सभा को संबोधित नहीं पाए थे. उस समय पीएम मोदी ने लोगों से उनका प्यार ब्याज समेत चुकाने का वादा किया था. इसी वादे को निभाने के लिए पीएम मोदी आज आबू रोड आ रहे हैं. पीएम मोदी आबूरोड दौरे से यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि वे जो वादा करते हैं वह निभाते हैं. आबूरोड में पीएम मोदी की सभा होगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर को मानगढ़ धाम आए थे. उसके 28 जनवरी को भीलवाड़ा के आसींद आए थे. 12 फरवरी को प्रधानमंत्री दौसा आए थे.

आपके शहर से (जयपुर)

यह रहेगा पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम
आज पीएम मोदी सभा से पहले नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे. प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार जन-जन के आराध्य श्रीनाथजी के दर्शन करने आ रहे हैं. श्रीनाथजी के दर्शन के बाद वे नाथद्वारा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. उसके बाद आबूरोड में जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा में 1 लाख लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है. उसके बाद पीएम ब्रह्मकुमारी में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 13 आईपीएस और 4000 पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा का मोर्चा संभाल रखा है.

Tags: Jaipur news, Pm narendra modi, Rajasthan news, Sirohi news, Udaipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें